WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

America illegal Entry: अमेरिका में बढ़ रही दीवार कूदकर जाने वाले भारतीयों की संख्या, कई लोग गवां चुके जान

अमेरिका में तेजी से बढ़ रही अवैध भारतीय प्रवासियों की संख्या में हर वर्ष वृद्धि हो रही है अमेरिका के टेक्सास में मैक्सिको से आए ट्रक के अंदर अब तक 51 शव मिल चुके हैं। ये लोग अवैध तरीके से ट्रक में ठूंस-ठूंस कर लाए गए थे।

इस भयावह घटना के चलते शरणार्थियों का मुद्दा फिर से गरमा गया है। इसका एक पहलू यह भी है कि हाल के सालों में गैरकानूनी तरीके से घुसने के मामले में भारतीयों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है।

अमेरिका में परंपरागत रूप से भारत, मेक्सिको, गवाटेमला, इक्वाडोर के लोग अवैध तरीके से घुस जाते हैं और शरण मांगते हैं। अवैध तरीके से अमेरिका जाने वालो में भारतीयों की संख्या बहुत कम थी। लेकिन नए आंकड़ों के अनुसार अवैध तरीके से अमेरिका जाने वालो में भारतीयों की संख्या में हर वर्ष बढ़ोतरी नजर आ रही है।

अमेरिकी कस्टम और सीमा सुरक्षा की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार एक रिपोर्ट में कहा गया है कि बीते साल अक्टूबर से लेकर इस साल सितंबर एक वर्ष के दौरान भारत से लगभग 42000 प्रवासियों ने दक्षिणी सीमा के जरिए अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश किया है।

पिछले वर्ष के आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष का आंकड़ा लगभग दो गुना है। अधिकांश भारतीय प्रवासी अमेरिका में अवैध तरीके से घुसने के बाद खुद को बॉर्डर पेट्रोल के हवाले कर देते हैं। अमेरिका में घुसने के बाद फिर वह भारतीय अमेरिका में रहने के लिए शरण की मांग करते हैं।

इस तरीके से अमेरिका जाने वाले भारतीय अपने कुछ साथी भारतीयों से प्रभावित होते हैं जो अवैध तरीके से अमेरिका जाते हैं और फिर उन्हें वहां नौकरी मिल जाती है।

ट्रैवल एजेंट और तस्कर अवैध तरीके से अमेरिका में भेजने के लिए भारतीयों से बहुत अधिक राशि प्राप्त करते हैं। 2023 के आंकड़ों के अनुसार सितंबर तक दुनिया भर से लगभग 20 लाख लोगों को अवैध सीमा पार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

अमेरिकी कस्टम और सीमा सुरक्षा के आंकड़ों से यह बात सामने आई है कि अमेरिका में भारत से नहीं बल्कि पूरी दुनिया भर से अवैध तरीके से व्यक्ति जा रहे हैं।

अमेरिका में भारतीयों के अवैध तरीके से जाने के कारण वैध तरीके से जाने वाले व्यक्तियों के लिए वीजा की समस्या और परेशानी बढ़ रही है। अवैध तरीके से अमेरिका जाने को लेकर अमेरिकी सरकार ने बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी है

हाल ही में अमेरिकी संघीय एजेंसी ने अमेरिका में अवैध तरीके से एंट्री करवाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के एक व्यक्ति का नाम सामने आया है जो की अवैध तरीके से अमेरिका में भारत से व्यक्तियों को भेज रहा है। गिरोह से सरंगना जसपाल गिल को गिरफ्तार कर लिया गया है जो कि कैलिफोर्निया से यह नेटवर्क चलता था।

उन्होंने बताया कि इन लोगों को पर्यटक वीजा पर कनाडा लाया जाता है यहां से उन्हें नकली दस्तावेज पर उबर कैब के जरिए अमेरिका लाया जाता है। यह व्यक्ति अमेरिका पहुंचने के लिए हर व्यक्ति से तकरीबन 40 लाख रुपए वसूलता था।

अमेरिका सीमा सुरक्षा द्वारा कनाडा से अवैध तरीके से आने वाले लगभग 2000 भारतीयों को पकड़ा गया। कनाडा के रास्ते से अमेरिका जाने वालों में भारतीयों का हिस्सा लगभग 30% है। USA, मैक्सिको बॉर्डर पर सख्त निगरानी के बाद लोग उत्तरी सीमा की तरफ आकर्षित हुए हैं।

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel