WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Anganwadi Bharti 2023: आंगनवाड़ी में वर्कर और हेल्पर के लिए 10400 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन

आंगनबाड़ी भर्ती के लिए इंतजार कर रही महिला उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म हो गया है। गुजरात सरकार के द्वारा महिला एवं बाल विभाग के अंतर्गत राज्यों के विभिन्न जिलों में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों में वर्कर और हेल्परों के 10000 से अधिक पदों पर भर्ती निकल गई है।

इस भर्ती के लिए आप ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। गुजरात सरकार के द्वारा इस भर्ती का ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

यदि कोई नागरिक इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहता है तो हमारे इस आर्टिकल में आपको इस भर्ती से संबंधित सभी सूचना अति सूचना, पात्रता, योग्यता, आयु सीमा, वेतन, ऑनलाइन आवेदन, महत्वपूर्ण तिथियां, आवेदन शुल्क आदि जानकारी मिलेगी।

आंगनवाड़ी भर्ती 2023 के लिए नागरिक भारत का निवासी होना चाहिए। गुजरात सरकार के महिला एवं बाल विभाग की ओर से आंगनबाड़ी भर्ती 2023 में जारी हुए नोटिफिकेशन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन 8 नवंबर और अंतिम तिथि 30 नवंबर 2023 तक रखी गई है।

आंगनवाड़ी भर्ती 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेज

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन अप्लाई के लिए आपको कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जरूरत होती है जो इस प्रकार है।

  • 10वीं और आईटीआई की मार्कशीट
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • मोबाइल नंबर
  • जीमेल आईडी

आंगनवाड़ी भर्ती 2023 के लिए महत्वपूर्ण तिथि

ऑफिशल नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की तिथि 8 नवंबर 2023 से 30 नवंबर 2023 तक रखी गई है। आवेदक को इन तिथियां में अपने फार्म को ऑनलाइन भरना होगा।

आंगनवाड़ी भर्ती 2023 के लिए पद संख्या

गुजरात सरकार के द्वारा जारी किए गए ऑफिशल नोटिफिकेशन के अनुसार महिला एवं बाल विभाग में आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर के 10400 पदों पर भर्ती होनी है। आंगनवाड़ी वर्कर के लिए 3421 पद रखे गए हैं। आंगनवाड़ी हेल्पर के लिए पदों की संख्या 6979 है।

आंगनवाड़ी भर्ती 2023 के लिए आवेदन शुल्क

ऑफिशल नोटिफिकेशन के अनुसार ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए शुल्क प्रक्रिया शून्य रखी गई है। यह फीस सभी श्रेणियां के लिए मान्य है।

आंगनवाड़ी भर्ती 2023 के लिए योग्यता

आंगनवाड़ी भर्ती 2023 में आवेदन करने के लिए इच्छुक नागरिक के पास आंगनबाड़ी वर्कर के लिए 12वीं पास और आंगनवाड़ी हेल्पर के लिए 10वीं पास होना जरूरी है।

आंगनवाड़ी भर्ती 2023 के लिए आयु सीमा

आंगनवाड़ी भर्ती 2023 में अपना आवेदन करने वाले इच्छुक नागरिकों न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष रखी गई है। यह आयु सीमा सभी श्रेणियां के लिए समान है। किसी भी श्रेणी को आयु सीमा में कोई छूट नहीं दी गई है।

आंगनवाड़ी भर्ती 2023 के लिए चयन प्रक्रिया

Step 1:-आंगनवाड़ी भर्ती 2023 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का सिलेक्शन सबसे पहले चरण में उसके दसवीं और बारहवीं कक्षा के नंबर से मेरिट बनाकर किया जाएगा।

Step 2:-इसके बाद दूसरे चरण के लिए उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

Step 3: तीसरा चरण मेडिकल के लिए रखा गया है। तीनों चरणों को पूरा करने वाले उम्मीदवारों को मेरिट के आधार पर सिलेक्शन दे दिया जाएगा।

Official Notification:-Click Here

Apply Online:- Click Here

2 thoughts on “Anganwadi Bharti 2023: आंगनवाड़ी में वर्कर और हेल्पर के लिए 10400 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन”

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel