WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bhai Dooj 2023: सही डेट, समय, शुभ मुहूर्त, महत्व, Wishes, रस्में, संदेश, कथा

भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के प्रेम और समर्पण का प्रतीक भाई दूज का त्योहार अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह पर्व कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष भाई दूज का पर्व 14 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा। भाई दूज का सही मुहूर्त 14 नवंबर दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से 3 बजकर 19 मिनट तक रहेगा।

भाई दूज 2023 सही तिथि व समय

भाई दूज द्वितीय तिथि को मनाया जाता है। इस बार द्वितीया तिथि 14 नवंबर 2023 को दोपहर 2 बजकर 36 मिनट से शुरू होकर 15 नवंबर 2023 को दोपहर 1 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। इस प्रकार आप भी दूज का त्योहार 14 व 15 नवंबर 2023 को दोनों दिन मना सकते हैं।

Happy Bhai Dooj 2023

भाई दूज 2023 शुभ मुहूर्त

वैसे तो भाई दूज 14 व 15 नवंबर 2023 दोनों दिन मनाया जाएगा। द्रीक पंचांग के अनुसार भाई दूज मनाने का शुभ मुहूर्त 14 नवंबर दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से लेकर 3 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। यानि इस 2 घंटे 9 मिनट के शुभ समय मे आप भाई दूज का उत्सव मना सकते हैं। यह सबसे अच्छा मुहूर्त माना गया है।

भाई दूज का महत्व

भाई दूज के दिन बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र और सुख-शांति की कामना करती हैं। वे अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाती हैं, उन्हें मिठाई खिलाती हैं और उन्हें शुभकामनाएं देती हैं। वहीं, भाई भी अपनी बहनों की रक्षा का वचन देते हैं और उनके जीवन में खुशियां लाने का संकल्प लेते हैं।

भाई दूज की कथा

भाई दूज से जुड़ी कई कथाएं प्रचलित हैं, जिनमें से एक कथा यम और यमी की है। यम मृत्यु के देवता थे, जबकि यमी उनकी बहन थीं। यम अपने कर्तव्यों में इतने व्यस्त रहते थे कि वे अपनी बहन से मिलने भी नहीं जा पाते थे। एक बार यमी ने अपने भाई को भोजन के लिए आमंत्रित किया। यम अपनी बहन के प्रेम से इनकार नहीं कर सके और उनके घर गए। यमी ने अपने भाई का पूरे विधि-विधान के साथ तिलक लगाकर सत्कार किया। इस दिन से यम और यमी के बीच अटूट रिश्ते की स्थापना हुई।

भाई दूज की रस्में

भाई दूज के दिन सुबह-सुबह बहनें अपने घरों को साफ-सुथरा करके सजाती हैं। इसके बाद वे पूजा की थाली तैयार करती हैं, जिसमें रोली, अक्षत, चावल, कुमकुम, मिठाई और नारियल रखा जाता है। फिर वे अपने भाइयों को तिलक लगाती हैं और उन्हें मिठाई खिलाती हैं। इसके बाद भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं और उनकी रक्षा का वचन देते हैं।

भाई दूज का संदेश

भाई दूज का पर्व भाई-बहन के बीच के प्यार, विश्वास और समर्पण को मजबूत करता है। यह पर्व हमें यह सिखाता है कि भाई-बहन का रिश्ता अटूट और अमर है, जो जीवन की हर परीक्षा में हमारा साथ देता है। इसलिए भाई दूज के इस पावन अवसर पर हम सभी अपने भाई-बहनों के साथ मिलकर खुशियां मनाएं और उनके साथ अपने अटूट रिश्ते को मजबूत करें।

bhai dooj wishes in hindi (भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं)

भाई दूज पर यह wishes आप अपने भाई या बहन को भेज सकते हैं।

प्रेम और विश्वास के बंधन को मनाओ
जो दुआ मांगो, उसे तुम पाओ
भाई दूज का त्योहार है, भैया जल्दी आओ
अपनी प्यारी बहन से तिलक लगवाओ
भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं

बहन लगाएंगी तिलक, फिर खिलाती हैं मिठाई 
आपको मेरी ओर से भाई दूज की बहुत-बहुत बधाई

खुशनसीब होती है वो बहन
जिसके सिर पर भाई का हाथ होता है
हर परेशानी में वो उसके साथ होता है
लड़ना-झगडना फिर प्यार से मनाना
तभी तो इस रिश्ते में इतना प्यार होता है
भाई दूज की बहुत-बहुत शुभकामनाएं

चंदन का टीका नारियल का उपहार,
भाई की उम्मीद सिर्फ बहना का प्यार,
खुशी से मनाएं आप भाई दूज का त्योहार।
भाई दूज की शुभकामनाएं !

भाई दूज का त्योहार यकीनन है खास,
यूं ही बनी रहे हमेशा हमारे इस रिश्ते की मिठास।
 भाई दूज की शुभकामनाएं !

भाई दूज का है आया है पावन त्योहार
बहनों की दुआएं भाइयों के लिए बेशुमार
भाई बहन का यह अनमोल रिश्ता है बहुत अटूट
बना रहे यह बंधन हमेशा खूब
भाई दूज की शुभकामनाएं

भाई दूज का है आया शुभ त्योहार,
बहनों की दुआएं भाइयों के लिए हज़ार,
भाई बहन का यह अनमोल रिश्ता है बहुत अटूट,
बना रहे ये बंधन हमेशा खूब।  
भाई दूज की शुभकामनाएं !

बना रहे भाई-बहन का रिश्ता एकजुट,
कुछ भी कहो यह बंधन हैं सच में अटूट।
भाई-दूज की हार्दिक शुभकामनाएं!

तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर देती आशीर्वाद
भाई-बहन का प्यार दिखाए ये भाई दूज का त्योहार।
भाई-दूज की शुभकामनाएं !

भाई बहन के पावन रिश्ते का प्रतीक है भाई दूज का ये शुभ त्योहार,
बहनों की दुआओं में सिर्फ भाइयों के लिए खुशियां हज़ार
भाई-दूज की शुभकामनाएं!

लाल गुलाबी रंग है, झूम रहा संसार,
सूरज की किरणें, खुशियों की बहार,
चांद की चांदनी, अपनों का प्यार,
बधाई हो आपको, भैया दूज का त्योहार
Happy Bhai Dooj 2023

बहन चाहे भाई का प्यार,
नहीं चाहे महंगे उपहार,
रिश्ता अटूट रहे सदियों तक,
मिले मेरे भाई को खुशियां अपार.
भाई दूज की हार्दिक बधाई !

थाल सजा कर बैठी हूं अंगना,
तू आजा अब इंतजार नहीं करना,
मत डर अब तू इस दुनिया से
तेरी खातिर खड़ी है तेरी बहना
Happy Bhai Dooj 2023 

बहनें होती हैं प्यारी, 
बातें करती हैं न्यारी 
खुशियां देती हैं बहुत सारी
भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं!

चंदन का टीका रेशम का धागा
सावन की सुगंध बारिश की फुहार
भाई की उम्मीद बहना का प्यार
मुबारक हो आपको भाई दूज का त्योहार.

मांगी थी दुआ मैंने रब से, देना एक प्यारी बहन जो अलग हो सबसे,
उस खुदा ने दी एक प्यारी सी बहना और कहा संभालो ये अनमोल है सबसे.

याद है हमारा वो बचपन
वो लड़ना-झगड़ना और मनाना
यही होता है भाई बहन का असल प्यार
भाई दूज की शुभकामनाएं!

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel