WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Chandigarh IT Constable Recruitment 2024: चंडीगढ़ पुलिस में कांस्टेबल के 200 पदों पर भर्ती का नोटिस जारी

Chandigarh IT Constable Recruitment 2024: चंडीगढ़ पुलिस में नौकरी करने का मौका महिला और पुरुष आवेदक को जल्द ही मिल सकता है। क्योंकि चंडीगढ़ प्रशासन ने पुलिस विभाग में 200 पुलिस कांस्टेबल की भर्ती को मंजूरी दे दी है। जनवरी अंत तक इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

चंडीगढ़ पुलिस में करीब 200 आईटी कांस्टेबल की भर्ती प्रक्रिया को प्रशासक की ओर से मंजूरी दे दी गई है। पुलिस विभाग ने भी भर्ती प्रक्रिया को शुरू करने की तैयारी कर ली है। अगले 15 दिनों में चंडीगढ़ पुलिस आईटी कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

चंडीगढ़ पुलिस में पहली बार आईटी एक्सपर्ट युवाओं को कांस्टेबल के पद पर भर्ती किया जाएगा। कांस्टेबल के 33 फ़ीसदी पदों पर लड़कियों को नियुक्त किया जाएगा। चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से आईटी कांस्टेबल भर्ती को 3 महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

सब ठीक रहा तो लोकसभा चुनाव से पहले नए आईटी कांस्टेबल को नियुक्ति पत्र जारी हो जाएंगे। हरियाणा और पंजाब के युवाओं में चंडीगढ़ पुलिस भर्ती को लेकर अधिक उत्साह रहता है। इस भर्ती की अन्य जानकारी ऑफिशल नोटिफिकेशन के अनुसार प्राप्त होगी।

चंडीगढ़ पुलिस में भर्ती होने वाले आईटी कांस्टेबल को स्पेशल इंसेंटिव के तहत 10 फ़ीसदी अधिक सैलरी देने का प्रपोजल है। बीएससी, एमएससी, आईटी और साइबर सिक्योरिटी, डाटा माइनिंग, वायरलेस कोडिंग प्रोग्राम की जानकारी रखने वाले युवा भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे।

भर्ती किए जाने वाले आईटी कांस्टेबल को चंडीगढ़ पुलिस के सभी थाने और आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कामों के लिए नियुक्त किया जाएगा।

चंडीगढ़ पुलिस में पहली बार 200 आईटी कांस्टेबल की भर्ती प्रक्रिया होने जा रही है। भर्ती प्रक्रिया का शेड्यूल लगभग तैयार है अगले 15 दिनों में भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा। सिर्फ आईटी की बेहतर जानकारी वाले युवाओं को नियुक्त किया जाएगा। तीन से चार महीने के भीतर भर्ती प्रक्रिया को पूरी करने का टारगेट रखा गया है।

Latest Notice:- Click Here

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel