WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Chandigarh Police Constable Vacancy: चंडीगढ़ पुलिस मे 45 पदों पर नई भर्ती की अधिसूचना जारी

चंडीगढ़ पुलिस ने कांस्टेबल (स्पोर्ट्स कोटा) भर्ती 2023 के 45 पदों के लिए अधिसूचना जारी कर दी है व ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य महिला व पुरुष उमीदवार आज से चंडीगढ़ पुलिस की इस नई भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस से पहले चंडीगढ़ पुलिस ने कांस्टेबल के 700 पदों पर भर्ती निकाली थी थी जिसका अंतिम परिणाम हाल ही मे जारी कर दिया गया था। अब चंडीगढ़ पुलिस ने उमीदवारों को एक और खुशखबरी देते हुए कांस्टेबल की नई भर्ती के लिए 27 अकतूबर 2023 को नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

Chandigarh Police Constable Bharti Notification and Online Form for Sports Quota

महत्वपूर्ण तारीख: चंडीगढ़ पुलिस कांस्टेबल स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2023 के लिए नोटिफिकेशन 27 अकतूबर 2023 को जारी कर दिया है व ऑनलाइन आवेदन भी 27 अकतूबर से सही शुरू कर दिए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 18 नवंबर 2023 है। इच्छुक उमीदवार 18 नवंबर 2023 तक चंडीगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाईट www.chandigarhpolice.gov.in से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन फीस: चंडीगढ़ पुलिस मे कांस्टेबल की नई भर्ती के लिए आवेदन फीस इस प्रकार राखी गई है। उमीदवार आवेदन फीस ऑनलाइन माध्यम से 18 नवंबर 2023 तक जमा करवा सकते हैं।

  • Gen: 1000/- रुपए
  • OBC/ EWS: 800/- रुपए
  • SC: 500/- रुपए
  • ESM: 0/- रुपए

पदों की संख्या: चंडीगढ़ पुलिस स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2023 के अंतर्गत कुल 45 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिसमे पुरुष उमीदवारों के लिए 26 पद, महिला उमीदवारों के लिए 15 पद व एक्स-सर्विस्मैन के लिए 4 पद आरक्षित हैं।

केटेगरीपुरुषमहिलाESMकुल
जनरल117220
एससी5319
ओबीसी74112
ईडब्ल्यूएस3104
कुल2615445

आयु सीमा: चंडीगढ़ पुलिस कांस्टेबल स्पोर्ट्स कोटा भर्ती के लिए आवेदन हेतु उमीदवार की आयु सीमा 18-30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 27 अकतूबर 2023 से की जाएगी।

योग्यता: चंडीगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए आवेदक को 10वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही उमीदवार के पास आवेदन के समय ड्राइविंग लाइसेन्स होना अनिवार्य है। इसके अलावा उमीदार एक खिलाड़ी होना चाहिए।

चंडीगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए आवेदन कैसे करें

चंदगिआढ़ पुलिस कांस्टेबल स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2023 हेतु आवेदन करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स का पालन करें।

स्टेप-1: सबसे पहले चंडीगढ़ पुलिस कांस्टेबल (स्पोर्ट्स कोटा) नोटिफिकेशन 2023 से अपनी योग्यता की जांच कर लें की आप आवेदन कर सकते हैं या नहीं।

स्टेप-2: यदि आप आवेदन करने योग्य हैं तो चंडीगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाईट www.chandigarhpolice.gov.in पर जाएँ व मेनू बार से recruitment सेक्शन पर क्लिक करें।

स्टेप-3: उसके बाद आपको चंडीगढ़ पुलिस की विभिन्न भर्तियों के लिस्ट दिखाई देगी, उसमे से कांस्टेबल (खिलाड़ी भर्ती 2023) का चयन करें।

स्टेप-4: अगले पेज मे अपपकों इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी जैसे नोटिफिकेशन पीडीएफ़, व आवेदन लिंक दिखाई देंगे।

स्टेप-5: आवेदन करने के लिए चंडीगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती आवेदन लिंक पर क्लिक करें व अपना रेजिस्ट्रैशन पूरा करें।

स्टेप-6: रेजिस्ट्रैशन करने के बाद लॉगिन करके अपना आवेदन फॉर्म भरें, फीस जमा करवाएं व जरूरी दस्तावेज (मार्कशीट/ सर्टिफिकेट/ फोटो/ सिग्नेचर) आधी अपलोड करें।

स्टेप-7: फॉर्म को पूरा भरने के बाद अच्छे से चेक कर लें कि आपने सभी जानकारी सही से भरी है या नहीं।

स्टेप-8: उसके बाद आवेदन को सबमिट करें व आवेदन फॉर्म का प्रिन्टआउट ले लें जो आपको आगे की भर्ती प्रक्रिया मे काम आएगा।

चंडीगढ़ पुलिस भर्ती 2023 नोटिफिकेशन व आवेदन लिंक

Chandigarh Police Constable (Sports Quota) Vacancy 2023 Notification- Notification and Online Form Link

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel