WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

CRE AIIMS Recruitment 2023: एम्स में 3036 ग्रुप बी व सी के विभिन्न पदों पर बम्पर भर्ती, आवेदन शुरू

दिल्ली एम्स के द्वारा 3036 पदों पर भर्ती का ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया। यह भर्ती ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों पर होनी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया रखी गई है। 15 एम्स हॉस्पिटल में 100 प्रकार के पदों पर भर्ती होनी है। यह एक कॉमन भर्ती है इसके बाद आपको एम्स भर्ती के लिए बार बार आवेदन नही करना होगा।

इस भर्ती के लिए कुल पद 3036 है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 दिसंबर 2023 रखी गई है। आवेदक अपनी योग्यता के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले एक बार ऑफिशल नोटिफिकेशन जरूर चेक कर लें।

एप्लीकेशन फीस

इस भर्ती के लिए जनरल और ओबीसी की आवेदन फीस ₹3000 है। ईडब्ल्यूएस ,एससी, एसटी के लिए यह फीस ₹2400 रहेगी। पीडब्ल्यूडी के लिए आवेदन फीस शून्य रखी गई है। आवेदन फीस देने की प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी।

महत्वपूर्ण तिथि

दिल्ली एम्स के द्वारा ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी होने के अनुसार आवेदक 17 नवंबर 2023 से इस भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो चुके है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 दिसंबर 2023 रखी गई है। 1 दिसंबर 2023 तक शाम 5:00 बजे तक आवेदन किए जाएंगे।

फार्म में एडिटिंग करने की तिथि 6 और 7 दिसंबर रखी गई है। इस भर्ती के लिए एडमिट कार्ड 12 दिसंबर 2023 को जारी कर दिए जाएंगे। इस भर्ती के लिए परीक्षा 18,19 और 20 दिसंबर 2023 को होगी।

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आयु सीमा पद के हिसाब से तय की गई है। आयु की गणना 1 दिसंबर 2023 के अनुसार की जाएगी। इस भर्ती के लिए ओबीसी को आयु में 3 वर्ष की छूट, एससी और एसटी कैटेगरी को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। आयु सीमा की अधिक जानकारी के लिए आप ऑफिशल नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया

दिल्ली एम्स के द्वारा जारी की गई 3036 पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया इस प्रकार रहेगी। सबसे पहले आवेदक को लिखित परीक्षा देनी होगी। लिखित परीक्षा के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया रखी गई है। कुछ पदों पर भर्ती के लिए स्किल टेस्ट होगा।

स्किल टेस्ट पदों की भर्ती की जानकारी के लिए आप ऑफिशल नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इन दोनों प्रक्रिया को पूरा करने के बाद उम्मीदवार को मेडिकल के लिए बुलाया जाएगा। तीनों चरण पूरे होने के बाद मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

लिखित परीक्षा की जानकारी

इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा ऑनलाइन करवाई जाएगी। इस भर्ती के लिए कुल 80 प्रश्न पूछे जाएंगे और लिखित परीक्षा के कुल अंक 80 होंगे। इस भर्ती में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

लिखित परीक्षा में रीजनिंग, जीके और कंप्यूटर, मैथ, इंग्लिश/ हिंदी और विषय संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। विषय संबंधित प्रश्न 40 होंगे जोकि 40 नंबर के होंगे। बाकी सभी सब्जेक्ट के 10-10 प्रश्न होंगे, जो की 10-10 नंबर के होंगे।

ऑनलाइन अप्लाई कैसे करे

इस भर्ती के लिए आपसे ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको निम्नलिखित स्टेप को पूरा करना होगा।

ऑनलाइन आवेदन के लिए सबसे पहले आपको ऑफिशल वेबसाइट पर जाना है, जिसका लिंक हमारे द्वारा दिया गया है।इसके बाद भर्ती के लिए पूछी गई जानकारी को पूरा भरना होगा। इसके बाद मांगे गए जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा। इसके बाद आवेदन फीस भरी जायेगी। इसके बाद आप अपने भरे हुए फार्म का प्रिंट आउट रख ले।

Official Notification:- Click Here

Apply Online:- Click Here

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel