WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए तोहफा, मोदी सरकार ने 4% बढ़ाया DA, 1 जुलाई से मिलेगा लाभ

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बुधवार का दिन बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। नरेंद्र मोदी सरकार ने दिवाली से पहले एक बड़ा तोहफा दिया है। केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 4% का इजाफा हो गया। इसके बाद इन्हें मिलने वाला DA यानी डेयरनेस्स अलाउंस अब 42% से बढ़कर 46% हो गया। पहले से ही उम्मीद जताई जा रही थी कि केंद्रीय कर्मचारियों को इस बार भी चार प्रतिशत DA बढ़ोतरी मिल सकता है।

सरकार के इस फैसले से देश के करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 60 लाख पेंशनर्स को फायदा होने वाला है। और उनकी सैलरी/ पेंशन में जोरदार बढ़ोतरी होगी। नरेंद्र मोदी सरकार की केंद्रीय कैबिनेट द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों की महंगाई भत्ते में 4% का इजाफा करने के बाद अब यह 46% हो गया है। इसका लाभ 1 जुलाई 2023 से मिलेगा।

da increased by 4 percent for central govt employees and pensioners

इस से पहले 24 मार्च 2023 को DA बढ़ोतरी का ऐलान किया था तब 38% DA चार 4% बढ़ाकर 42% किया गया। इसके बाद इस बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए 1 जनवरी 2023 से मिल रहा है।

महंगाई भत्ता केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में अहम रोल निभाता है। सरकार साल में दो बार DA में संशोधन करती है। जिसका लाभ उन्हें पहली जनवरी और पहली जुलाई से दिया जाता है। केन्द्रीय सरकार मे 50 लाख कर्मचारी और 60 लाख पेंशनर्स है जिन्हें सरकार के फैसले से लाभ होगा।

DA बढ़ाने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाली सैलरी की बात करें तो अगर सरकार किसी केंद्रीय कर्मचारियों को 18000 रुपए बेसिक पे देती है तो कर्मचारी का महंगाई भत्ता फिलहाल 42 के हिसाब से 7560 होता है इसमें 4 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हो गई तो 46 फ़ीसदी के हिसाब से अगर गिनती करें तो यह बढ़कर 8280 हो गया।

अधिकारियों की सैलरी में 4% इजाफे के बाद होने वाली बढ़ोतरी का कैलकुलेशन करें तो 56900 बेसिक पे पर आने वाले कर्मचारियों को 42% के हिसाब से DA 23898 मिलता है यह बढ़कर 46% होने पर सैलरी में 2276 की बढ़ोतरी हो जाएगी।

तो कुल मिलाकर मोदी सरकार ने दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को धमाकेदार तोहफा दिया है। केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में DA बढ़ोतरी का सीधा असर दिखता है।

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel