WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Farmer Protest: किसान आंदोलन को लेकर हरियाणा के कई जिलों में आज से इंटरनेट सेवा बंद, जाने कब तक रहेगा बंद

Farmer Protest: 13 फरवरी को किसान को दिल्ली कुच करने को लेकर प्रशासन के द्वारा एक बड़ा कदम उठाया गया है। हरियाणा सरकार के द्वारा अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा में इंटरनेट सेवाएं 13 फरवरी तक बंद कर दी है।हरियाणा सरकार द्वारा जारी नोटिस के अनुसार रविवार सुबह 6:00 बजे से 3 दिन के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद की गई है। इंटरनेट सेवाओं पर 13 तारीख को नया नोटिस जारी किया जाएगा।

हरियाणा सरकार ने रविवार से प्रदेश के 7 जिलों में तीन दिन के लिए इंटरनेट सेवाओं बंद करने का फैसला लिया है यह सभी हरियाणा के जिले पंजाब राज्य से सटे हुए हैं किसानों के दिल्ली कोच को देखते हुए हरियाणा सरकार के द्वारा 13 फरवरी की रात 12:00 तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है।

आदेश के अनुसार व्हाट्सएप फेसबुक आदि के माध्यम से मैसेज नहीं भेजे जा सकेंगे आम जनता की सुविधा को देखते हुए इस अवधि के दौरान व्यक्तिगत मैसेज भेजना, फोन रिचार्ज, बैंकिंग एसएमएस, वॉइस कॉल आदि सर्विस कॉरपोरेट और घरेलू लाइन सुचारू रूप से जारी रहेगी।

इसी के साथ हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में विशेष सुविधा हरियाणा सरकार के द्वारा की गई है। क्योंकि कुरुक्षेत्र की सीमा पंजाब से लगती है और पंजाब के किसान दिल्ली कुच में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं, इसलिए पंजाब से किसानों के भारी संख्या में आने की उम्मीद है।

किसानों ने 13 फरवरी को दिल्ली जाने का ऐलान किया है। ऐलान के चलते हरियाणा पुलिस अलर्ट पर है। पंजाब के किसान 10000 ट्रैक्टर ट्रालियों पर दिल्ली जाने के लिए हरियाणा में दाखिल होंगे। इसके लिए सिंधु बॉर्डर, डबवाली और खनोरी बॉर्डर को चुना गया है।

इसे देखते हुए पंजाब के किसानों को हरियाणा के रास्ते दिल्ली जाने से रोकने के लिए अंबाला में धारा 144 लागू कर दी गई है। सिंधु बॉर्डर के पास पहले ही सीमेंट की बेरिकेटिंग और कटीले तारे लगा दी गई है। प्रशासन के द्वारा नदी के ऊपर बने ब्रिज को भी बंद कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक सोनीपत के बाद कैथल में भी धारा 144 लगा दी गई है। पंजाब से चंडीगढ़ होते हुए किसान पंचकूला के रास्ते भी दिल्ली जाने के लिए हरियाणा में एंट्री कर सकते हैं, इसलिए प्रदेश में किसानों को रोकने के लिए करीब 150 नाके लगाए गए हैं। जिससे आम लोगों को बहुत अधिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

Family ID Latest Update: फैमिली आईडी में छेड़छाड़ कर एक ही घर में दो से तीन राशन कार्ड बनवाने वालों के कार्ड कटने शुरू

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel