WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Divas 2023: हरियाणवी संस्कृति और भाषा का अब बॉलीवुड में भी जलवा

1 नवंबर 1966 को पंजाब से अलग होकर हरियाणा राज्य की स्थापना हुई थी। इसलिए हर साल 1 नवंबर को हरियाणा दिवस के रूप मे मनाया जाता है। आज की दिन हरियाणा हर क्षेत्र मे अपनी छाप छोड़ने मे सफल रहा है। खास तौर पर खेलों, प्रगति, व बॉलीवुड मे। आईए जानते हैं हरियाणा के बॉलीवुड मे योगदान के बारे मे।

भारत में सपनों का शहर कहे जाने वाले मुंबई शहर में आजकल हरयाणवी संस्कृत का डंका बज रहा है। मुंबई शहर में बनने वाली फिल्मों को हिंदी सिनेमा के नाम से जाना जाता है। इसके बावजूद अधिकतर फिल्मों में देश के किसी एक या दो राज्यों के परिवेश को जरूर थीम रूप में लिया जाता है।

बहुत सारी बॉलीवुड फिल्में ऐसी है,जिसमें किसी अन्य राज्य की संस्कृति का वर्णन किया गया है। उदाहरण के लिए दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे, 2 स्टेटस आदि। आजकल मुंबई के फिल्मकारों को हरियाणा की संस्कृति ज्यादा रास आने लगी है और बहुत सारी फिल्में हरयाणवी संस्कृति पर बना रही है।

Haryana Divas 2023

बॉलीवुड में बहुत सारी फिल्में हरियाणा वालों ने बनाई है। प्रदीप हुडा द्वारा निर्देशित 1985 में प्रकाशित हुई हिंदी फिल्म सांझी हरियाणा प्रदेश में प्रचलित प्रथा लता ओढ़ाना अथवा विधवा के पुनर्विवाह विषय पर आधारित थी। आजकल हरियाणा के बहुत सारे अभिनेता और अभिनेत्री बॉलीवुड फिल्मों में काम कर रहे हैं।

बॉलीवुड फिल्मों में काम कर रहे हरियाणा के कुछ लोकप्रिय अभिनेता और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा, रणदीप हुड्डा, जूही चावला, मल्लिका शेरावत, राजकुमार राव, ओम पुरी आदि कुछ पसंदीदा नाम है।

बॉलीवुड में बनने वाली फिल्में हरियाणा संस्कृति को लेकर सुपरहिट रही है। हिंदी फिल्म तनु वेड्स मनु रिटर्न में हीरोइन का रोल कर रही कंगना राणावत का डबल रोल था। इसमें सेकंड लीड कैरेक्टर एथलीट कुसुम सांगवान उर्फ दत्तो का शुद्ध हरियाणवी रोल था।

इस फिल्म का ज्यादातर हिस्सा हरियाणा में झज्जर जिले के बहादुरगढ़ हलके के गांव लोहा खुर्द में फिल्माया गया था। आजकल बॉलीवुड फिल्मों में हरियाणा अभिनेता के साथ साथ हरियाणा संस्कृति और हरियाणा राज्य भी पसंद आने लगे हैं। फिल्म दंगल में भी अभिनेता का रोल कर रहे आमिर खान का लीड कैरेक्टर महावीर सिंह के नाम से विख्यात है।

इस फिल्म में वह अपनी बेटियों को पहलवान बनने को प्रेरित करता है। यह किरदार हरियाणा पहलवान दो बहने गीता और बबीता फोगाट से संबंधित है।

सलमान खान की एक फिल्म सुल्तान में भी हरियाणवी रेसलर सुल्तान अली खान की भूमिका निभाई गई है। इन हरियाणवी संस्कृति पर बनी फिल्मों ने बॉलीवुड में काफी धमाल मचाया है। लाल रंग फिल्म में अभिनेता का रोल कर रहे रणदीप हुड्डा रोहतक जिले से है। यह बॉलीवुड फिल्म भी हरियाणा पृष्ठभूमि पर ही बनी है।

अनुष्का शर्मा द्वारा बनाई गई फिल्म NH10 का बेस भी हरियाणवी ही है। इस फिल्म की काफी शूटिंग गुड़गांव हाईवे और आसपास के क्षेत्र में की गई है। इसमें हरियाणा के रहने वाले कुछ स्थानीय लोगों ने भी काम किया है।

भारत की राजधानी के साथ लगा राज्य हरियाणा भले ही क्षेत्रफल के हिसाब से एक छोटा सा राज्य है, लेकिन इसकी बोली और संस्कृति ने बॉलीवुड को भी प्रभावित किया है। हरियाणवी एक भाषा न होकर बोली ही है।

शुरुआती दौर में हरियाणवी भाषा का काफी मजाक बनाया जाता था, लेकिन अभी यह बोली और संस्कृति धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। बॉलीवुड में हरियाणवी बोली और संस्कृति को गंभीरता से लिया जा रहा है।

बॉलीवुड फिल्मों के अलावा टीवी धारावाहिकों एवं एनीमेशन मूवीज में भी हरियाणवी संगीत की धुनें, संगीत, चरित्र कहीं ना कहीं देखने को मिल जाता है।

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel