WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Police Bharti & Group D Bharti: पुलिस भर्ती नियम और ग्रुप डी मार्क्स पर चेयरमैन ने क्या कहा, जाने

Haryana Police Bharti & Group D Bharti: हरियाणा पुलिस भर्ती के नियम को मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मंजूरी मिल गई है। अब इस भर्ती प्रक्रिया में कोई फेरबदल नहीं होगा। हरियाणा पुलिस भर्ती नियम संशोधित किया जा रहे हैं। इस प्रस्ताव को मनोहर लाल से शुक्रवार को मंजूरी मिल गई है।

अब यह संशोधित नियम मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूर कराए जाएंगे। संभावना है कि सरकुलेशन के जरिए यह मंजूरी ली जाएगी। गौरतलाप है कि 12 जनवरी के दिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल सिंह खट्टर के द्वारा यह संशोधित नियम फाइनल हो गए हैं और मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री के पास भेजे जाने पर मुख्यमंत्री ने इन नियमों को मंजूरी दे दी है।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप डी सीईटी स्कोर जारी कर दिया है। आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर लिंक जारी हो चुका है। उस लिंक के जरिए स्कोर कार्ड देखा जा सकता है। इसी के साथ ही ग्रुप डी की भर्ती प्रक्रिया बहुत जल्दी पूरी होने वाली है।

लगभग चार लाख उम्मीदवार ग्रुप डी सेट में पास हुए हैं। इनमें से जनरल कैटेगरी के लगभग 2.6 लाख उम्मीदवारों ने न्यूनतम 50% से ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं जबकि आरक्षित श्रेणी के लगभग 1.5 लाख उम्मीदवारों ने न्यूनतम 40% अंक प्राप्त किए हैं।

अध्यक्ष भोपाल सिंह ने बताया कि इस परीक्षा के लिए लगभग 14 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। मगर 21 और 22 अक्टूबर को हुई इस परीक्षा में लगभग 9 लाख बच्चों ने परीक्षा दी है। उन्होंने बताया कि ग्रुप डी के 13657 पद विज्ञापित किए थे इनमें 13104 पद कॉमन कैडर के हैं जबकि 553 पद अन्य बोर्ड निगम के हैं।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 12 जनवरी को दिन में कुरुक्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में घोषणा की थी कि ग्रुप डी सीईटी रिजल्ट 12 जनवरी शाम को घोषित किया जाएगा। इसका परिणाम यह रहा कि आयोग के द्वारा 12 जनवरी को रात को यह रिजल्ट घोषित किया गया है।

Haryana Police Bharti Process: हरियाणा पुलिस भर्ती नियम फाइनल हुए, इस तरह होगी पूरी भर्ती

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel