WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

HBSE New Exam Pattern: हरियाणा बोर्ड ने कक्षा 10वी और 12वी के एग्जाम पैटर्न में किया बदलाव, जाने पूरी खबर

HBSE New Exam Pattern: हरियाणा बोर्ड ने केंद्रीय बोर्ड की तर्ज पर परीक्षा में संशोधन किए हैं ताकि परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को परेशानी ना हो सके और उनका प्रदर्शन और रिजल्ट अच्छा रहे। इसके लिए बोर्ड ने परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया है और इसे पहले से अधिक सरल और आसान बना दिया है।

इस बार बोर्ड कक्षा दसवीं और कक्षा 12वीं की परीक्षा के प्रश्न में वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की संख्या बढ़ा दी है। बोर्ड परीक्षा में सरकारी स्कूलों का परिणाम सुधारने के लिए निदेशालय बेहद गंभीर है। इसे लेकर अधिकारियों प्राचार्य व अध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं। दूसरी तरफ बोर्ड में परीक्षा पैटर्न में भी बदलाव किया है।

वहीं परिणाम सुधारने के लिए सभी जिला अधिकारी व स्कूल अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। इस बार परीक्षा के लिए बदलाव के बारे में बोर्ड चेयरमैन ने सभी अधिकारियों को इसके बारे में जानकारी दी है। बदलाव के बाद अब कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की संख्या 20 कर दी है।

इसके अलावा बोर्ड परीक्षा पैटर्न में कुछ और बदलाव किए गए हैं। वहीं बोर्ड चेयरमैन की ओर से अधिकारियों को परिणाम बेहतर बनाने के लिए अनेक निर्देश और टिप्स दिए गए हैं। बोर्ड के द्वारा सभी स्कूलों में जानकारी दी गई है कि विद्यार्थियों की अतिरिक्त कक्षा लगाई जाए और उनसे पिछले 3 वर्षों के पेपर हल करवाए जाएं।

विद्यार्थियों को एनसीईआरटी की पुस्तकों से परीक्षा की तैयारी करवाई जाए। पोर्टल पर मॉडल पेपर अपलोड है उन्हें डाउनलोड कर विद्यार्थियों से हल करवाने के बोर्ड ने निर्देश दिए हैं। इसे विद्यार्थियों के परिणाम में सुधार होने की संभावना जताई जा रही है। बोर्ड परीक्षा के नए पैटर्न के अनुसार अब वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की संख्या 20 होगी।

जिसमें हर प्रश्न एक नंबर का होगा। बोर्ड के अनुसार इससे विद्यार्थियों के सोचने समझने की सोच में विस्तार आएगा और ज्ञान एवं मनोबल बढ़ेगा। वहीं गणित के प्रश्न पत्र में पहले सेक्शन वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का होगा जबकि छोटे प्रश्न चार अंकों के होंगे। इसमें दो प्रश्न विकल्प के रूप में दिए जाएंगे। इसके अलावा 6 प्रश्न तीन-तीन अंको के होंगे।

इसके बाद बड़े प्रश्न होंगे। अक्सर गणित विषय के लिए विद्यार्थियों के मन में भय बना रहता है। इस भय को देखते हुए यह बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा साइंस, अंग्रेजी, इतिहास व अन्य विषय के प्रश्नों में भी बदलाव किया गया है। इसके अलावा कक्षा दसवीं और कक्षा 12वीं बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं की मार्किंग डिजिटल होगी।

हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य बना है। जिसमें यह प्रयोग किया गया है। डिजिटल मार्किंग से अधिकतर अंक गिनने की समस्या से निजात मिली है। डिजिटल मार्किंग से ऑटो मार्किंग होगी। वही इस दौरान उत्तर पुस्तिका के कोड भी डिजिटल मार्किंग में ऑटो मोड में रहेंगे।

HBSE Pre Board Exam: 10वी और 12वी बोर्ड की परीक्षा जाने कब से है शुरू, डेट शीट जारी

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel