WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

HSSC Group C Exam Date: ग्रुप सी एग्जाम का नोटिस यहा से देखे, 14 जनवरी को 11 ग्रुपों का पेपर

HSSC Group C Exam Date: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने आगामी 15 फरवरी तक ग्रुप सी के सभी ग्रुपों के पेपर लेने की योजना बना ली है। फिलहाल आयोग ने आगामी 14 जनवरी को 11 ग्रुपों का पेपर लेने की योजना बनाई है। आयोग ने ग्रुप डी के लगभग 14000 पदों की भर्ती भी पूरी करने की तैयारी कर ली है।

अकाउंट से जुड़े पदों का पेपर भी 20 जनवरी और 21 जनवरी को होने की संभावना है। भोपाल सिंह ने बताया कि सामाजिक आर्थिक मानदंड के ग्रुप सी के नॉलेज टेस्ट में 2.5 अंक मिलने हैं इसलिए ग्रुप सी के उन पदों के लिए 2.5 अंक छोड़कर उम्मीदवारों की चयन सूची जारी कर दी जाएगी।

भोपाल सिंह ने बताया कि ग्रुप डी की भर्ती भी साथ-साथ होगी विकल्प भरने के लिए अगले सप्ताह तक पोर्टल जारी कर दिया जाएगा

हरियाणा चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि ग्रुप नंबर 11 डाइटिशियन, ग्रुप नंबर 12 फायर स्टेशन अफसर, ग्रुप नंबर 13 फीचर राइट असिस्टेंट इनफॉरमेशन एंड पब्लिक रिलेशन अफसर, ग्रुप नंबर 19 बायलर अटेंडेंट, ग्रुप नंबर 24 सब फायर अफसर, ग्रुप नंबर 28 मॉड्यूलर ग्रुप नंबर 35 लैब टेक्नीशियन, ग्रुप नंबर 40 डेंटल हाईजीनिस्ट, ग्रुप नंबर 51 मोटर वाइडर, ग्रुप नंबर 52 डिस्पेंसर यूनानी, ग्रुप नंबर 55 वर्क सुपरवाइजर के लिए पेपर आगामी 14 जनवरी को होगी।

उन्होंने बताया कि इन सभी के लिए कुल 500 पद है इसलिए इन पदों के लिए पेपर पंचकूला में ही होगा। इनमें उम्मीदवारों की संख्या चार गुना से कम है। उन्होंने यह भी बताया कि 14 जनवरी को होने वाले पेपर में किसी भी ग्रुप के उम्मीदवार का पेपर क्लैश नहीं हो रहा है इसलिए एक ही दिन इनका पेपर लिया जाएगा।

इसके लिए नोटिस जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। 13 जनवरी को किसी भी ग्रुप का पेपर नहीं होगा। अध्यक्ष ने बताया कि ग्रुप नंबर 56 और 57 के अतिरिक्त 9 अन्य ग्रुप का पेपर 30 और 31 दिसंबर 2023 को हो चुका है।

अब 6 और 7 जनवरी को पांच ग्रुपों के पेपर होंगे। जबकि 14 जनवरी को 11 ग्रुपों के पेपर होंगे। इस तरह कुल 63 ग्रुप में से 27 ग्रुपों के पेपर हो जाएंगे। अन्य ग्रुपों के पेपर भी फरवरी तक ले लिए जाएंगे।

Download Notice:- Click Here

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel