WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

HSSC Group D Result Date: ग्रुप डी रिजल्ट की तिथि हुई जारी, युवाओ का इंतज़ार ख़तम, इस दिन होगा रिजल्ट जारी

हरियाणा राज्य में करीब 2 साल के बाद ग्रुप सी और ग्रुप डी के 40000 पदों की नौकरियों का इंतजार समाप्त होने जा रहा है, क्योंकि हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने अब अप्रैल और मई में संभावित लोकसभा चुनाव से पहले भर्ती प्रक्रिया को लेकर तेजी शुरू कर दी है।

कमिशन का लक्ष्य मार्च तक सभी भर्ती प्रक्रियाओं को पूरी करने का है। ग्रुप सी के 32000 पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है। वहीं अगले सप्ताह ग्रुप डी का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

इसके साथ ही चयनितों के लिए पदों के विकल्प के पोर्टल भी खोले जाएंगे। ग्रुप डी के 14000 पदों पर भर्ती होनी है। मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से कमीशन को विभिन्न विभागों की पदों की सिफारिश भेज दी है। इस भर्ती के लिए लगभग 10 लाख आवेदक इंतजार कर रहे हैं।

ग्रुप डी परिणाम ऐसे होगा जारी

ग्रुप डी का परिणाम सामाजिक आर्थिक आधार के अंकों की वजह से अटका हुआ है। मामला हाई कोर्ट में है, लेकिन अब कमीशन परिणाम जारी कर देगा। यह परिणाम पांच अंकों को बिना जोड़े कट ऑफ पार करने वालों का रहेगा।

कोर्ट का फैसला आते ही इन पांच अंको को जोड़ कर अतिरिक्त परिणाम जारी कर दिया जाएगा और अगर कोर्ट का पांच अंक रोकने का फैसला आता है तो फिर परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर परिणाम जारी किया जाए जाएगा।

ग्रुप डी के लिए लगभग 14 लाख आवेदन किए गए थे हालांकि कुछ ने एक से चार तक आवेदन कर दिए थे। इसलिए सही आंकड़ा 11.50 लाख युवाओं का रहा था। ग्रुप डी का सीईटी हो चुका है। परिणाम का इंतजार है 14000 पदों पर मेरिट से चयन अगले सप्ताह कर दिया जाएगा।

Latest News:- Click Here

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel