WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

HSSC Group D Result: ग्रुप डी रिजल्ट और नौकरी विभाग चयन के लिंक का नोटिस जारी, जाने पूरी जानकारी

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ग्रुप डी का रिजल्ट जल्द ही जारी करने की कोशिश कर रहा है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के पास ग्रुप डी के उम्मीदवारों की पूरी जानकारी भेज दी है। आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने एनटीए के पास ग्रुप डी सीईटी पेपर देने वाले उम्मीदवारों की पूरी जानकारी भेज दी है।

इसमें सामाजिक आर्थिक मानदंड के अंक भी शामिल है। उन्होंने बताया की जानकारी के साथ एनटीए अब सीईटी स्कोर तैयार करेगा और अगले सप्ताह हरियाणा ग्रुप डी का रिजल्ट जारी कर देगा।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह ने बताया कि संबंधित उम्मीदवार अपने ईमेल आईडी के जरिए अपना सीईटी स्कोर देख सकेंगे। साथ में एनटीए एक सीईटी स्कोर आयोग के पास भी भेज देगा।

आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह ने बताया कि जब एनटीए आयोग ग्रुप डी का सीईटी स्कोर जारी कर देगा। उसके बाद इसके लिए एक पोर्टल लॉन्च किया जाएगा। इस पोर्टल पर आयोग सीईटी स्कोर के उम्मीदवारों को छांटकर उनके विकल्प भरने को सूचित करेगा।

पहला विकल्प है कि क्या आप ग्रुप डी नौकरी के लिए इच्छुक है। अगर आवेदक ने नहीं भर दिया तो वह विकल्प यहीं बंद हो जाएगा और उसे उम्मीदवार के नाम पर विचार नहीं किया जाएगा। अगर उम्मीदवार हां भरेगा तो ग्रुप डी कॉमन कैडर बोर्ड का विकल्प खुल जाएगा। इन सभी पर क्रम अनुसार क्लिक करना होगा।

यानी मेरिट के आधार पर कॉमन ट्रेंड और बोर्ड निगम में चयन होगा। अध्यक्ष ने बताया कि कॉमन कैडर के चयनित उम्मीदवारों की सूची मुख्य सचिव को चली जाएगी। जबकि बोर्ड निगम कैडर के चयनित की सूची सीधी उनके पास आएगी। उम्मीदवारों की जॉइनिंग मुख्य सचिव कार्यालय में होगी।

विभागों का बंटवारा मुख्य सचिव कार्यालय करेगा। इसके लिए जितने भी पद खाली है उनमें से उम्मीदवारों को यह विकल्प मिलेगा कि वह किस पद पर नियुक्ति चाहते हैं। विकल्प के अनुसार आवेदक के नंबर होने पर उसके द्वारा चयनित विकल्प पर ही उसे नौकरी दे दी जाएगी।

Latest Notice:- Click Here

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel