WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

HTET Result Latest Update: एचटेट परीक्षा परिणाम इस दिन जारी, केवल 13% बच्चे पास, रिजल्ट बेहद खराब, नोटिस देखे

HTET Result Latest update: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 2 और 3 दिसंबर को आयोजित किया गया था। अब रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। इस संबंध में आधिकारिक नोटिस भी जारी किया गया है।

रिजल्ट जारी करने से पहले उम्मीदवारों के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन पूरा करना अनिवार्य है। राज्य के 22 जिलों में 17 और 18 दिसंबर 2023 को सत्यापन का काम किया जाएगा। यह कार्य पूर्ण होते ही 20 दिसंबर 2023 तक रिजल्ट घोषित करने की उम्मीद है।

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सूचना है की हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही रिजल्ट जारी करने की घोषणा कर दी है।

2 और 3 दिसंबर को हुई हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा का परिणाम तैयार हो चुका है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर डाली आइरस बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन सूची और सूत्रों के अनुसार इस बार 87% शिक्षक फेल हो गए हैं।

इस परीक्षा में 229149 में से 30996 अभ्यर्थी ही पास हुए है। पिछले साल 14.24% विद्यार्थियों ने सफलता पाई थी। अबकी बार 13.53% विद्यार्थी ही सफलता प्राप्त कर पाए है।

लेवल एक में इस बार 21.73% तो लेवल दो में 12.93% और लेवल तीन में 8.88% अभ्यर्थी पास होने जा रहे है। 17 और 18 दिसंबर को जिला स्तर पर आईरस वेरिफिकेशन होगी। आइरस वेरिफिकेशन के बाद 20 दिसंबर तक परिणाम जारी होने की उम्मीद है।

कोर्ट के आदेश पर परिणाम घोषणा से पहले अभ्यर्थियों की दोबारा से आईरस बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करना जरूरी हो गया है। इसके बाद 20 दिसंबर तक परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित किए जाने की उम्मीद है।

बोर्ड के अध्यक्ष वीपी यादव ने बताया कि 252028 ने रजिस्ट्रेशन करवाया था और उनमें से लगभग 30000 के करीब विद्यार्थी अनुपस्थित रहे थे। आइरस बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन न करवाने वालों का परिणाम जारी नहीं किया जाएगा।

Latest Notice:- Click Here

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel