WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

ICFRE AFRI Recruitment 2023: फॉरेस्ट गार्ड, एलडीसी, एमटीएस और असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्ती

राजस्थान में फॉरेस्ट गार्ड एलडीसी, एमटीएस और असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकली हुई है। शुष्क वन अनुसंधान भर्ती 2023 का ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस विभाग में 9 पदों पर भर्ती होनी है। यह पद फॉरेस्ट गार्ड, एलडीसी, एमटीएस और असिस्टेंट पद के लिए रखे गए हैं।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जाने हैं। शुष्क वन अनुसंधान भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन 2 नवंबर से 20 नवंबर तक किए जाएंगे। इस भर्ती से संबंधित योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, भर्ती प्रक्रिया की जानकारी नीचे दी गई है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले ऑफिशल नोटिफिकेशन जरूर देख ले।

शुष्क वन अनुसंधान संस्थान भर्ती 2023 का ऑफिशल नोटिफिकेशन 9 पदों के लिए जारी कर दिया गया है। इसमें फॉरेस्ट गार्ड के लिए 1 पद पुस्तकालय, सूचना सहायक के लिए 2 पद, मल्टी टास्किंग स्टाफ के लिए 1 पद, लोअर डिवीजन क्लर्क के लिए 3 पद और तकनीकी सहायक के लिए 2 पद रखे गए हैं।

मुख्य तिथि

शुष्क वन अनुसंधान संस्थान भर्ती 2023 का ऑफिशल नोटिफिकेशन 29 सितंबर 2023 को जारी कर दिया गया था। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 2 नवंबर 2023 से शुरू हुए है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2023 रखी गई है। शुष्क वन अनुसंधान संस्थान भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तिथि जल्द ही जारी कर दी जाएगी।

फीस

इस भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹600 रखा गया है। अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति और महिलाओं के लिए आवेदन शुल्क ₹200 रखा गया है। आवेदन शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

आयु सीमा

शुष्क वन अनुसंधान संस्थान भर्ती 2023 के लिए आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष तक रखी गई है। इसमें केवल तकनीकी सहायक पद हेतु आयु सीमा 21 से 30 वर्ष रखी गई है।

इस भर्ती में आयु की गणना 20 नवंबर 2023 को आधार मानकर की जाएगी। इसके अलावा ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

शैक्षिक योग्यता 

पुस्तकालय सूचना सहायक:- इस पद पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से लाइब्रेरी साइंस में स्नातक डिग्री होना आवश्यक है।


तकनीकी सहायक:- इस पद पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बीएससी वानिकी सब्जेक्ट में पास होने अनिवार्य है।


तकनीकी सहायक:- इस पद पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी और कंप्यूटर साइंस सब्जेक्ट के साथ बीएससी पास होना अनिवार्य है या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा होना चाहिए।


फॉरेस्ट गार्ड:- इस पद पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है।

शारीरिक परीक्षा

फॉरेस्ट गार्ड पद के लिए पुरुष अभ्यर्थी को 4 घंटे में 25 किलोमीटर और महिला को 4 घंटे में 14 किलोमीटर चलना होगा। पुरुष अभ्यर्थियों की न्यूनतम ऊंचाई 165 सेमी और महिलाओं की 150 सेंटीमीटर होनी चाहिए। पुरुष अभ्यर्थियों के लिए चेस्ट बिना फुले 79 सेंटीमीटर और फूलने पर 84 सेंटीमीटर होनी चाहिए।

ट्रेड टेस्ट

लोअर डिवीजन क्लर्क पद के लिए अभ्यर्थी को कंप्यूटर पर टाइपिंग स्पीड 35 शब्द प्रति मिनट अंग्रेजी में और 30 शब्द प्रति मिनट हिंदी में होने चाहिए।

चयन प्रक्रिया

शुष्क वन अनुसंधान संस्थान भर्ती 2023 के लिए अभ्यर्थी का चयन लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट, फिजिकल टेस्ट, ट्रेड टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल के आधार पर किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज

  • दसवीं क्लास की मार्कशीट
  • 12वीं क्लास की मार्कशीट
  • ग्रेजुएशन की मार्कशीट
  • अभ्यर्थी का फोटो एवं सिग्नेचर
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
  • आधार कार्ड
  • अन्य कोई दस्तावेज जिसका अभ्यर्थी लाभ चाहता हो।

आवेदन शुरू: 2 नवंबर 2023
अंतिम तारीख: 20 नवंबर 2023
Notification: Click Here
Apply Online:- Click Here
Official Website: Click Here

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel