WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

MOHFW Recruitment 2023: ग्रुप बी व सी के 477 पदों पर सीधी सरकारी नौकरी भर्ती, आवेदन शुरू हुए

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (MOHFW), भारत सरकार ने ग्रुप बी व सी के 477 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है व ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ़ हेल्थ सर्विसेज (DGHS) के अंतर्गत विभिन्न संस्थानों में ग्रुप बी व सी के विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार 10 नवंबर से 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भर्ती 2023 से संबंधित सभी जानकारी यहां दी गई है।

MOHFW Recruitment 2023 Group B and C 477 Posts

महत्वपूर्ण तारीख: MOHFW भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 नवंबर 2023 से शुरू हो गए हैं जिसके लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2023 है। इच्छुक उम्मीदवार 1 दिसंबर 2023 तक आवेदन फीस जमा करवा सकते हैं। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा दिसंबर महीने के दूसरे सप्ताह में आयोजित की जाएगी।

आवेदन फीस: MOHFW भर्ती 2023 के लिए आवेदन फीस ₹600 रखी गई है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग व महिला उमीदवारों को आवेदन फीस देने की जरूरत नहीं है।

शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा: MOHFW भर्ती 2023 के लिए आयु सीमा विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग है प्रत्येक पद के लिए आयु सीमा व शैक्षणिक योग्यता की जानकारी अधिसूचना पीडीएफ में दी गई है।

Post NameVacancyQualification
Group B, C Various Posts477Check Notification

MOHFW भर्ती 2023 लिखित परीक्षा: इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु, मुंबई, लखनऊ, रांची, चंडीगढ़, गुवाहाटी व कोलकाता के परीक्षा केंद्रों पर दिसंबर माह में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 60 प्रश्नों की होगी जिसमें प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक दिए जाएंगे व लिखित परीक्षा का समय एक घंटा होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काट लिया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन: MOHFW भर्ती 2023 हेतु आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (MOHFW) की आधिकारिक वेबसाइट ihpo.mohfw.gov.in या hlldghs.cbtexam.in से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन वी अधिसूचना पीडीएफ व ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक यहां दिया गया है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार नोटिफिकेशन से अपनी योग्यता की जांच अवश्य कर लें।

आवेदन शुरू: 10 नवंबर 2023
अंतिम तारीख: 30 नवंबर 2023
Notification: Click Here
Apply Online:- Click Here

1 thought on “MOHFW Recruitment 2023: ग्रुप बी व सी के 477 पदों पर सीधी सरकारी नौकरी भर्ती, आवेदन शुरू हुए”

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel