WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

NLC Recruitment 2023: GET के 295 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी, इस लिंक से करें ऑनलाइन आवेदन

एनएलसी के द्वारा Graduate Executive Trainee (GET) के 295 पदों पर भर्ती का ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 नवंबर 2023 से शुरू हो चुके हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 दिसंबर 2023 है। इस भर्ती के लिए संपूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी। इस भर्ती के लिए 295 पद रखे गए हैं। NLC India Limited भारत सरकार की कंपनी है।

NLC GET भर्ती 2023 के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन का लिंक नीचे दिया गया है। इस भर्ती से संबंधित जानकारी के लिए आप हमारा व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं।

NLC Recruitment 2023 Graduate Engineer Trainee GET

एनएलसी भर्ती के लिए आयु सीमा

इस भर्ती के लिए जनरल और ईडब्ल्यूएस कैटिगरी की आयु 30 वर्ष रखी गई है। ओबीसी कैटिगरी के लिए आयु सीमा 33 साल और एससी एवम एसटी कैटेगरी के लिए 35 साल रहेगी।

एनएलसी भर्ती के लिए आवेदन फीस

इस भर्ती के लिए जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरी की आवेदन फीस 854 रुपए है। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और एक्स सर्विसमैन, आवेदको के लिए आवेदन फीस 354 रुपए रहेगी।

एनएलसी भर्ती के लिए मुख्य तिथि

इस भर्ती के लिए 22 नवंबर 2023 से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 दिसंबर 2023 रखी गई है। उम्मीदवार 21 दिसंबर 2023 से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी।

एनएलसी भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयन प्रक्रिया के लिए निम्न चरण होंगे। चयन GATE 2023 स्कोर (80 अंक) और उसके बाद इंटरव्यू (20 अंक) पर आधारित होगा। उसके बाद आवेदक को दस्तावेज जांच के लिए बुलाया जाएगा। इन सभी चरणों को पास करने के बाद आवेदक का मेडिकल टेस्ट होगा। इसके बाद बोर्ड के द्वारा मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

एनएलसी भर्ती के लिए कुल पद

इस भर्ती में मैकेनिकल इंजीनियर के लिए कुल 84 पद, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के लिए 109 पद, सिविल इंजीनियर के लिए 28 पद, माइनिंग के लिए 17 पद, और कंप्यूटर सॉफ्टवेयर इंजीनियर के लिए 21 पद है।

एनएलसी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन

इस भर्ती में ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आपको ऑफिशल नोटिफिकेशन को पढ़ना है, जिसका लिंक नीचे दिया गया है। इस भर्ती के लिए अगर आप New User है तो सबसे पहले आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको आईडी और पासवर्ड मिलेगा।

उस आईडी और पासवर्ड से आपके लॉगिन करना है। इसके बाद ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म को भरना है। भर्ती के लिए मांगे गए जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना है। उसके बाद फीस प्रक्रिया को पूरा करना है। अंत में आवेदन फार्म का प्रिंट आउट अपने पास रखना है।

Official Notification:- Click Here

Apply Online:- Click Here

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel