WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

SSB GD Constable Bharti: 10वीं पास के लिए सशस्त्र सीमा बल मे 272 पदों पर भर्ती

सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने जीडी कांस्टेबल के 272 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती का इंतजार देश भर के युवा काफी लंबे समय से कर रहे थे। आखिरकार एसएसबी ने सभी उम्मीदवारों को यह खुशखबरी दे दी है। सशस्त्र सीमा बल ने आज शॉर्ट नोटिस जारी करते हुए यह सूचना दी है कि जीडी कांस्टेबल स्पोर्ट्स कोटा के 272 पदों पर भर्ती के लिए 21 से 27 अक्टूबर 2023 के रोजगार समाचार पत्र में विस्तृत विज्ञापन जारी किया जाएगा।

एसएसबी जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार 21 अक्टूबर 2023 से वेबसाईट ssbrectt.gov.in से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

SSB GD Constable Bharti 2023

एसएसबी जीडी कांस्टेबल भर्ती हेतु आवेदन शुल्क

एसएसबी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 के लिए आवेदन हेतु एप्लीकेशन फीस जनरल, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए ₹100 रखी गई है। व अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व महिला उम्मीदवारों के लिए कोई भी आवेदन फीस नहीं है। उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन फीस जमा कर सकते हैं।

एसएसबी जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए आयु सीमा

सशस्त्र सीमा बल में जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन हेतु आयु सीमा 18 से 23 वर्ष मांगी गई है। अभ्यर्थी की उम्र आवेदन की अंतिम तारीख यानी 20 नवंबर 2023 को मापी जाएगी। इसके अलावा नियमानुसार आयु मे छूट भी प्रदान की जाएगी। आयु संबंधित छूट की विस्तृत जानकारी के लिए एसएसबी जीडी भर्ती नोटिफिकेशन पढ़े।

एसएसबी जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

एसएसबी जीडी कांस्टेबल स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2023 के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास मांगी गई है। इसके अलावा आवेदक को स्पोर्ट्सपर्सन (खिलाड़ी) होना आवश्यक है।

एसएसबी जीडी कांस्टेबल भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

एसएसबी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 के लिए उम्मीदवारों को रैली स्थल पर बुलाया जाएगा जहां सबसे पहले उनके दस्तावेजों की जांच की जाएगी। उसके बाद फील्ड ट्रायल व स्किल टेस्ट होगा। जिसमें उम्मीदवारों की खेल संबंधित योग्यता की जांच होगी व फील्ड में ट्रायल लिया जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थियों का फिजिकल परीक्षण टेस्ट होगा व अंत में मेडिकल एग्जामिनेशन करवाया जाएगा।

एसएसबी जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार सशस्त्र सीमा बल जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए 21 अक्टूबर 2023 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं इस भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन आज जारी कर दिया गया है।

इच्छुक उम्मीदवार यहां दी गई जानकारी देखकर एसएसबी कांस्टेबल जीडी भर्ती स्पोर्ट्स कोटा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस लेख में हमने सशस्त्र सीमा बल में जीडी कांस्टेबल भर्ती से संबंधित सभी जानकारी विस्तार से प्रदान की है अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट ssbrectt.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

एसएसबी जीडी भर्ती का शॉर्ट नोटिस- शॉर्ट नोटिस पीडीएफ़

2 thoughts on “SSB GD Constable Bharti: 10वीं पास के लिए सशस्त्र सीमा बल मे 272 पदों पर भर्ती”

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel