WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Sukanya Samriddhi Yojana: अपनी बेटी का भविष्य करे सुरक्षित, जाने कैसे

सुकन्या समृद्धि योजना एक ऐसी योजना है , जिसमें कोई भी व्यक्ति अपनी बेटी के लिए पैसा निवेश कर सकता है। इस स्कीम के अनुसार बेटी की उम्र 10 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस स्कीम में फिलहाल 7.6% ब्याज मिल रहा है।

Sukanya Samriddhi Yojana के अनुसार व्यक्ति को 15 साल तक एक Fixed Amount हर महीने निवेश करनी होती है। इसके बाद 21 वर्ष पूरे होने पर इस अमाउंट के साथ ब्याज को जोड़ कर कुल राशि प्रदान की जाती है।

sukanya samriddhi yojana notice release

सुकन्या समृद्धि खाता खोलने पर लाभ

  • सुकन्या समृद्धि खाता खोलने पर बहुत सारे लाभ मिलते हैं।
  • इस स्कीम के अनुसार एक बालिका के लिए केवल एक खाता और एक परिवार में अधिकतम दो बालिकाओं के खाते खोले जा सकते हैं।
  • स्कीम के अनुसार बालिका की आयु 10 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • यह खाता बालिका के जन्म प्रमाण पत्र अथवा अभिभावक के केवाईसी के साथ आसानी से खोला जा सकता है।
  • इस निवेश का दावा आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत किया जा सकता है।
  • इस स्कीम की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि बालिका की उम्र 18 वर्ष होने या दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होने पर जो भी पहले हो के बाद शिक्षा के उद्देश्य से खाते में उपलब्ध राशि का अधिकतम 50% तक के निकासी की अनुमति दी जा सकती है।
  • प्रत्येक वित्तीय वर्ष के अंत में खाते में ब्याज जमा किया जाता है।
  • इस स्कीम के अनुसार पैसे जमा करने की न्युनतम राशि हर महीने 250 रुपए और अधिकतम 5000 रुपए रखी गई है।

हर महीने 1000 रूपये जमा करने पर प्राप्त राशि

इस स्कीम के अनुसार हर महीने 1000 रुपए जमा करने पर 1 साल में कुल 12,000 रुपए जमा होते हैं। अगर 1000 रुपए की राशि 15 साल के लिए हर महीने जमा होती है तो यह राशि 1,80,000 रुपए हो जाती है। इस राशि के निवेश पर सरकार द्वारा 3,29,212 रूपए ब्याज के रूप में दिए जाएंगे। लड़की की 21 वर्ष की आयु होने पर सरकार द्वारा कुल राशि 5,09,212 रुपए दी जाएगी।

हर महीने 2000 रूपये जमा करने पर प्राप्त राशि

इस स्कीम के अनुसार हर महीने 2000 रुपए जमा करने पर 1 साल में कुल 24,000 रुपए जमा होते हैं। अगर 2000 रुपए की राशि 15 साल के लिए हर महीने जमा होती है तो यह राशि 3,60,000 रुपए हो जाती है। इस राशि के निवेश पर सरकार द्वारा 6,58,425 रूपए ब्याज के रूप में दिए जाएंगे। लड़की की 21 वर्ष की आयु होने पर सरकार द्वारा कुल राशि 10,18,425 रुपए दी जाएगी।

हर महीने 3000 रूपये जमा करने पर प्राप्त राशि

इस स्कीम के अनुसार हर महीने 3000 रुपए जमा करने पर 1 साल में कुल 36,000 रुपए जमा होते हैं। अगर 3000 रुपए की राशि 15 साल के लिए हर महीने जमा होती है तो यह राशि 5,40,000 रुपए हो जाती है। इस राशि के निवेश पर सरकार द्वारा 9,87,637 रूपए ब्याज के रूप में दिए जाएंगे। लड़की की 21 वर्ष की आयु होने पर सरकार द्वारा कुल राशि 15,27,637 रुपए दी जाएगी।

हर महीने 4000 रूपये जमा करने पर प्राप्त राशि

इस स्कीम के अनुसार हर महीने 4000 रुपए जमा करने पर 1 साल में कुल 48,000 रुपए जमा होते हैं। अगर 4000 रुपए की राशि 15 साल के लिए हर महीने जमा होती है तो यह राशि 7,20,000 रुपए हो जाती है। इस राशि के निवेश पर सरकार द्वारा 13,16,850 रूपए ब्याज के रूप में दिए जाएंगे। लड़की की 21 वर्ष की आयु होने पर सरकार द्वारा कुल राशि 20,36,850 रुपए दी जाएगी।

हर महीने 5000 रूपये जमा करने पर प्राप्त राशि

इस स्कीम के अनुसार हर महीने 5000 रुपए जमा करने पर 1 साल में कुल 60,000 रुपए जमा होते हैं। अगर 5000 रुपए की राशि 15 साल के लिए हर महीने जमा होती है तो यह राशि 9,00,000 रुपए हो जाती है। इस राशि के निवेश पर सरकार द्वारा 16,46,062 रूपए ब्याज के रूप में दिए जाएंगे। लड़की की 21 वर्ष की आयु होने पर सरकार द्वारा कुल राशि 25,46,062 रुपए दी जाएगी।

सुकन्या समृद्धि योजना खाता बैंक

आरबीआई के द्वारा SSY प्रदान करने के लिए बहुत सारे बैंकों को मंजूरी प्रदान की गई है।

  • Axis Bank
  • State Bank of India
  • Central Bank of India
  • Bank of Maharashtra
  • Bank of India
  • Bank of Baroda
  • Punjab National Bank
  • Union Bank of India
  • Vijaya Bank
  • Indian overseas Bank
  • Indian Bank
  • IDBI Bank
  • ICICI Bank
  • UCO Bank
  • Punjab and Sind Bank
  • Dena Bank
  • Canara Bank
  • Post office

1 thought on “Sukanya Samriddhi Yojana: अपनी बेटी का भविष्य करे सुरक्षित, जाने कैसे”

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel