WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Union Bank Recruitment 2024: यूनियन बैंक में निकली 606 पदों पर भर्ती, महिला और पुरुष दोनों करे आवेदन

Union Bank Recruitment 2024: यूनियन बैंक के द्वारा 2 फरवरी 2024 को 606 पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन महिला और पुरुष दोनों कर सकते हैं। यूनियन बैंक में निकली भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 3 फरवरी 2024 से शुरू हो गए हैं। नीचे दिए गए लिंक के द्वारा इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इस भर्ती के लिए आयु सीमा न्यूनतम 20 तो अधिकतम 35 वर्ष रखी गई है। इस भर्ती से संबंधित जानकारी और नोटिफिकेशन का लिंक नीचे दिया गया है।

यूनियन बैंक भर्ती महत्वपूर्ण तारीखें

यूनियन बैंक में निकली स्पेशलिस्ट ऑफिसर पद पर भर्ती के लिए विज्ञापन 2 फरवरी 2024 को जारी किया गया है। ऑफिशल नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 3 फरवरी 2024 से शुरू हो गए हैं। आवेदक इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 23 फरवरी 2024 तक कर सकते हैं। जल्द ही इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तिथि घोषित कर दी जाएगी।

यूनियन बैंक भर्ती आवेदन शुल्क

यूनियन बैंक मैं निकली भर्ती के लिए आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 850 रुपए रखा गया है। इसके अलावा अन्य सभी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपए है।

यूनियन बैंक भर्ती आयु सीमा

यूनियन बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती के लिए आयु सीमा न्यूनतम 25 वर्ष और अधिकतम 38 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना 1 फरवरी 2024 के अनुसार की जाएगी। अन्य सभी वर्ग को आयु सीमा में सरकारी नियम अनुसार छूट दी गई है।

पदों की जानकारी व योग्यता

इस भर्ती के लिए कुल 606 पद है। जिसमें जनरल कैटेगरी के लिए 253 पद, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए 59 पद, ओबीसी कैटेगरी के लिए 161 पद, एससी कैटेगरी के लिए 89 पद और एसटी कैटेगरी के लिए 44 पद है। इस भर्ती के लिए योग्यता की जानकारी हेतु ऑफिशल नोटिफिकेशन को पढ़ें।

यूनियन बैंक भर्ती चयन प्रक्रिया

यूनियन बैंक में निकली भर्ती के लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। लिखित परीक्षा पास करने के बाद आवेदक को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार के बाद ग्रुप डिस्कशन होगा। ग्रुप डिस्कशन के बाद दस्तावेज जांच होगी। अंत में मेडिकल टेस्ट होगा।

यूनियन बैंक भर्ती आवेदन कैसे करें

इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड में करना है, जिस आवेदक ने पहले अपना रजिस्ट्रेशन करवा रखा है उसे लॉगिन आईडी और पासवर्ड की सहायता से इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करना है। जिस आवेदक ने पहले रजिस्ट्रेशन नहीं करवा रखा उसे पहले रजिस्ट्रेशन करके इस भर्ती के लिए आवेदन करना है। आवेदन में पूछी गई सभी जानकारी संपूर्ण रूप से भरनी है। इसके पश्चात आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करने हैं और सफलतापूर्वक फॉर्म भरने के बाद प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रखना है।

आवेदन शुरू: 03 फरवरी 2024
अंतिम तारीख: 23 फरवरी 2024
Notification:- Click Here
Apply Online:- Click Here
Official Website:- Click Here

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel