WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

UP Police Bharti Admit Card: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एडमिट कार्ड इस दिन होंगे जारी

UP Police Bharti Admit Card: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तिथि जारी कर दी गई है। उत्तर प्रदेश कांस्टेबल पद के लिए 60244 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। इस भर्ती के लिए लगभग 50 लाख आवेदन हुए थे।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की अध्यक्ष डीजी रेणुका मिश्रा ने 17 और 18 फरवरी को होने वाली पुलिस कांस्टेबल पद पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड से संबंधित सूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के लिए एडमिट कार्ड 10 फरवरी 2024 को जारी कर दिए जाएंगे।

आवेदक ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर इस भर्ती के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। डीजी रेणुका मिश्रा ने बताया कि 17 और 18 फरवरी को दो दो पारियों मे परीक्षा आयोजित की जाएगी। महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी बराबर अनुपात में परीक्षा देंगे।

इस भर्ती के लिए पुलिस विभाग के द्वारा नकल रोकने हेतु सुरक्षा एवं इंतजाम किया गया है विभाग ने बताया कि नकल करने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह है और आवेदन भरने के बाद विद्यार्थी परीक्षा के लिए पढ़ाई में जुट गए हैं। लेकिन बहुत सारे विद्यार्थी परीक्षा में नकल करने के इरादे से जाते हैं तो विभाग के द्वारा इस बार उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

पूरी जानकारी यहा से पढ़े- क्लिक करे

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel