WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Delhi MCD Recruitment 6589 Vacancy: दिल्ली एमसीडी में जाने कब होगी 6589 पदों पर भर्ती, नए सैलेरी नियम लागु

लोगों के लिए खुशखबरी कि यह बात है कि एमसीडी में 6589 नई नौकरियां को हरी झंडी मिल गई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि हमने दिल्ली नगर निगम में 6589 नई नौकरियों का प्रस्ताव पारित किया है। इन नौकरियों में 2949 सिक्योरिटी गार्ड और 3640 सफाई कर्मियों की भर्ती करेंगे।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एमसीडी के स्कूलों में अब सफाई के लिए अलग से सफाई कर्मी होंगे और सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी गार्ड होंगे। दिल्ली सरकार की तरह हम निगम में भी शिक्षा को प्राथमिकता के आधार पर काम कर रहे हैं। इन नई नौकरियों से बहुत युवाओं को रोजगार मिलेगा।

दिल्ली नगर निगम में आप सरकार 6589 लोगों को नौकरियां देगी। इस संबंध में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज दिल्ली के लोगों के लिए एक और खुशखबरी है की हरदयाल लाइब्रेरी को पहले चरण में 2.26 करोड रुपए की ग्रांट मंजूरी दी गई है।

इसे कर्मचारियों को सैलरी दी जाएगी। पिछली निगम की सरकार हरदयाल लाइब्रेरी के कर्मचारियों को सैलरी देने में नाकाम रही थी। इसी वजह से हरदयाल लाइब्रेरी के कर्मचारी महीने से धरने पर थे। महापौर ने बताया कि निगम के सदन की बैठक में 23 प्रस्ताव, इनमें से 18 पास, तीन पोस्टपोन, और दो रेफर बैक किए गए हैं।

मेयर ने बताया कि निगम के स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 11000 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। पूर्वी दक्षिणी निगम एवं पूर्वी निगम के 399 विद्यालय के प्रत्येक विद्यालय में 15 सीसीटीवी कैमरे पहले से ही स्थापित किया जा चुके हैं।

जबकि पूर्ववर्ती उत्तरी निगम में 529 विद्यालय में से केवल 120 निगम विद्यालय में चार सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं ऐसे में पूर्ववर्ती दक्षिणी निगम एवं पूर्वी निगम की अनुरूपता में पूर्ववर्ती उत्तरी निगम के सभी विद्यालय में 15 सीसीटीवी स्थापित किए जाने हैं।

कर्मचारियों के न्यूनतम भत्ते में भी बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली सरकार की दरों को एमसीडी में लागू किया गया है। इसके संबंध में प्रस्ताव पास किया गया है। कर्मियों को अब न्यूनतम 17234 से 22744 तक सैलरी मिलेगी। प्रस्ताव के मुताबिक अब स्किल्ड कर्मचारियों को 17234, कम स्किल को 18993 और स्किल्ड को 20903 न्यूनतम वेतन दिया जाएगा।

सदन में पारित प्रस्ताव के मुताबिक 1 जून को नगर निगम दिवस मनाया जाएगा निगम की 1863 में 1 जून को सामान्य समिति की पहली बैठक हुई थी। उस दिन को एमसीडी दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गई। अब तक एमसीडी के लिए कोई ऐसा दिन निर्धारित नहीं था जबकि निगम का इतिहास 160 वर्ष पुराना है।

दिल्ली नगर पालिका फरवरी वर्ष 1863 में अस्तित्व में आई थी। अप्रैल 1863 में शहर चलाने संबंधी नियम बनाने के लिए समिति की स्थापना की गई।

फिल्म शूटिंग को बढ़ावा देने के लिए निगम ने बड़ा कदम उठाया है। निगम ने अपने अधिकार क्षेत्र में अनुमति शुल्क को घटाने का प्रस्ताव पास किया है। 24 घंटे के लिए 75000 के बजाय ₹25000 शुल्क देना होगा। वहीं 8 घंटे के लिए शूटिंग का ₹15000 शुल्क देना होगा। एक बार 2000 प्रशासनिक प्रभाव शुल्क लिया जाएगा। शूटिंग के प्रति अनुमति के लिए ₹25000 सुरक्षा के लिए जमा करने होंगे।

MCD Recruitment Notification:- Click Here

2 thoughts on “Delhi MCD Recruitment 6589 Vacancy: दिल्ली एमसीडी में जाने कब होगी 6589 पदों पर भर्ती, नए सैलेरी नियम लागु”

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel