हरियाणा CET परीक्षा पर चल रहे कोर्ट केस की आज चंडीगढ़ उच्च न्यायालय मे सुनवाई हुई। जिसमे आज फिर से लाखों उमीदवारों को निराशा हाथ लगी। उमीदवार HSSC CET मामले मे आज कोर्ट का फैसला आने का इंतेजर कर रहे थे।
हरियाणा ग्रुप सी Mains Exam को लेकर आज कोर्ट के द्वारा एक नई तारीख दे दी गई है। अब कोर्ट के द्वारा अगली सुनवाई दिसंबर में की जाएगी। लंबे समय से इंतजार कर रहे युवकों को फिर से निराशा का सामना करना पड़ा है।
HSSC ने कोर्ट से आज अन्य ग्रुप के एग्जाम करवाने की मांग की है। लेकिन कोर्ट के द्वारा इस मांग को खारिज कर दिया गया है। ग्रुप 56 और 57 के एग्जाम को लेकर कोर्ट में काफी समय तक बहस हुई है। 8 लाख से ज्यादा बच्चे रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे, लेकिन कोर्ट के द्वारा उनके इस इंतजार को और बढ़ा दिया गया है।
फिजिकल वेरिफिकेशन को लेकर भी कोर्ट में काफी बहस हुई, लेकिन इस मुद्दे को लेकर भी दिसंबर माह की तारीख दे दी गई है। कोर्ट के द्वारा दिए गए फैसले के अनुसार फिजिकल वेरीफिकेशन मुद्दे के खत्म होने के बाद ही अन्य ग्रुप की परीक्षा के लिए एचएसएससी (HSSC) को परीक्षा कराने की अनुमति दी जाएगी।
कोर्ट के इस फैसले से यह बात सामने आ रही है कि अब ग्रुप सी के अन्य ग्रुप की परीक्षा इस साल होना संभव नहीं है। अब ग्रुप सी के अन्य ग्रुप की परीक्षा 2024 में ही हो सकती हैं।
एचएससीसी ग्रुप 56 की परीक्षा 5 अगस्त 2023 को और ग्रुप 57 की परीक्षा 6 अगस्त 2023 को हुई थी। 6 अगस्त 2023 को हुई परीक्षा में 5 अगस्त 2023 को हुई परीक्षा के बहुत ज्यादा Question Repeat देखने को मिले थे जिस कारण से काफी बच्चो ने इस भर्ती पर केस कर दिया था।
HSSC ने CET ग्रुप डी परीक्षा की उत्तर कुंजी भी अभी तक जारी नहीं की है। लाखों युवा हरियाणा CET ग्रुप डी उत्तर कुंजी जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। हालंकि कमिशन के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी कह चुके हैं की परीक्षा के एक महीने के अंदर ग्रुप डी भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
ऐसे मे अगर ग्रुप डी भर्ती पहले पूरी होती है और ग्रुप सी भर्ती बाद मे होती है तो युवाओ के लिए बहुत बड़ा नुकसान होगा। क्यूंकी जो उमीदवार ग्रुप डी मे सामाजिक आर्थिक मानदंड के 5 अंक क्लैम कर लेंगे वो फिर ग्रुप सी भर्ती मे वो 5 अंक नहीं ले पाएंगे और ग्रुप सी भर्ती से वंचित रह सकते हैं।
Sarkar ki nakame hai