WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

असम राइफल्स भर्ती 2023: टेक्निकल व ट्रेड्समैन के पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेसन जारी

असम राइफल्स ने टेक्निकल वह ट्रेड्समैन भर्ती 2023-2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। असम राइफल भर्ती 2023 के लिए 161 विभिन्न पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिसके लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 21 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। असम राइफल के द्वारा यह नोटिफिकेशन आज ही जारी किया गया है। जिसमें टेक्निकल वह ट्रेडमैन की विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अलग-अलग स्टेट की अलग-अलग वैकेंसी जारी की गई है। जिसमें मुख्यतः वारंट ऑफिसर, राइफलमैन, नायक सूबेदार, व हवलदार आदि पद शामिल हैं।

असम राइफल में टेक्निकल में ट्रेडमैन पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसमें विभिन्न राज्यों के लिए विभिन्न पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। राज्य अनुसार पदों की संख्या इस प्रकार है। आंध्र प्रदेश में 8 पद, अरुणाचल प्रदेश में 6 पद, असम में 8 पद बिहार में 15 पद, छत्तीसगढ़ में 4 पद, दिल्ली में 1 पद, गुजरात में 4 पद, हरियाणा में 2 पद, हिमाचल प्रदेश में 1 पद, जम्मू कश्मीर में 3 पद, झारखंड में 8 पद, कर्नाटक में 4 पद, केरल में 4 पद, मध्य प्रदेश में 5 पद, महाराष्ट्र में 8 पद, मणिपुर में 13 पद, मेघालय में 1 पद, मिजोरम में 10 पद, नागालैंड में 13 पद, उड़ीसा में 6 पद, पंजाब में 2 पद, राजस्थान में 5 पद, तमिलनाडु में 5 पद, तेलंगाना में 4 पद, त्रिपुरा में 1 पद, उत्तर प्रदेश में 13 पद उत्तराखंड में 1 पद व पश्चिम बंगाल में 6 पद हैं।

assam-rifles-technical-and-tradesman-bharti

असम राइफल भर्ती 2023 महत्वपूर्ण तारीख

असम राइफल टेक्निकल व ट्रेड्समैन भारती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 अक्टूबर से शुरू होंगे व आवेदन करने की अंतिम तारीख 19 नवंबर 2023 है। भर्ती रैली 18 दिसंबर 2023 से शुरू की जाएगी जिसके लिए योग्य उम्मीदवारों को समय से एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे।

असम राइफल भर्ती के लिए आवेदन फीस

असम राइफल टेक्निकल व ट्रेड्समैन भर्ती 2023 के लिए आवेदन फीस ग्रुप बी पदों के लिए ₹200 व ग्रुप सी पदों के लिए ₹100 रखी गई है। उम्मीदवारों को आवेदन फीस नोटिफिकेशन में दिए गए एसबीआई बैंक के करंट अकाउंट में जमा करवानी होगी। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, एक्स सर्विसमैन व महिला उम्मीदवारों के लिए कोई भी फीस चार्ज नहीं लगेगा।

असम राइफल भर्ती के लिए योग्यता

असम राइफल टेक्निकल व ट्रेडमैन भर्ती के लिए 161 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं जिसके लिए विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग योग्यता रखी गई है। योग्यता व आयु की जांच के लिए उम्मीदवार भर्ती का नोटिफिकेशन देख सकते हैं। आयु की गणना 1 अगस्त 2023 से की जाएगी।

असम राइफल टेक्निकल ट्रेडमैन भर्ती का चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयन हेतु सबसे पहले फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट व फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट करवाया जाएगा। इसके बाद स्किल टेस्ट या ट्रेड टेस्ट होगा। उस से अगली स्टेज में लिखित परीक्षा होगी तथा उसके बाद मेडिकल एग्जामिनेशन होगा।

असम राइफल भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें

आवेदन करने हेतु आप असम राइफल की ऑफिशल वेबसाइट assamrifles.gov.in पर विज़िट कर सकते हैं जहां पर दिए गए आवेदन के लिंक पर क्लिक करके अपना ऑनलाइन फॉर्म भरके जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। उसके बाद फीस जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें। इस प्रकार आप असम राइफल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

असम राइफल्स भर्ती का नोटिफिकेसन- यहाँ से डाउनलोड करें

4 thoughts on “असम राइफल्स भर्ती 2023: टेक्निकल व ट्रेड्समैन के पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेसन जारी”

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel