WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bijli Vibhag Release Latest Notice: बिजली चोरी और बिल न भरने वालो की अब खैर नहीं, जुर्माने के साथ यह काम भी होगा

Bijli Vibhag Latest Notice:- बिजली चोरी करने और बिल न भरने वालो के खिलाफ सरकार अब सख्त तरीके से पेश आएगी। बिजली निगम के कर्मचारी अब घर जाकर बकाया बिलों की राशि की रिकवरी करेंगे। अधिकारियों ने कर्मचारियों को डिफाल्टर उपभोक्ता की लिस्ट सौंप दी है।

अधिकारियों ने बिलों की राशि के आधार पर डिफॉल्टरों की तीन श्रेणियां बनाई है। इसमें ट्यूबल, कमर्शियल एवं घरेलू उपभोक्ता शामिल है।अधिकारियों ने मार्च तक बिल राशि रिकवरी का लक्ष्य कर्मचारियों को दिया है।

उपभोक्ता के बिजली बिल का भुगतान नहीं करने पर कनेक्शन काटा जाएगा। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में निगम के 1.14 लाख उपभोक्ता है। इनमें से करीब 35000 उपभोक्ताओं को बिजली बिल नहीं भरने पर डिफाल्टर घोषित किया गया है।

इन पर निगम के करीब 96 करोड़ का बकाया है। निगम मुख्यालय नए अधिकारियों को डिफाल्टर व्यक्तियों से रिकवरी के आदेश दिए हैं। अधिकारियों ने कर्मचारियों को बकाया राशि के आधार पर सूची दी है।

निगम अधिकारियों के अनुसार रिकवरी की तीन श्रेणियां बनाई गई है इनमें ट्यूबल,घरेलू और कमर्शियल उपभोक्ता शामिल है। अधिकारियों का कहना है कि ट्यूबल की बकाया राशि 20000, कमर्शियल की 50000 और घरेलू की एक लाख होने पर और बिजली बिल न भरने पर उनका कनेक्शन काट दिया जाएगा।

डिफॉल्टरों से बकाया बिजली के बिलों की रिकवरी की जाएगी। रिकवरी के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। बिजली बिल का भुगतान नहीं करने पर डिफाल्टर उपभोक्ता का कनेक्शन काट दिया जाएगा।

निगम अधिकारियों का कहना है की रिकवरी के लिए प्रथम चरण में अधिक राशि वाले उपभोक्ता और दूसरे चरण में कम राशि वाले उपभोक्ता से रिकवरी होगी। अधिकारियों ने मार्च तक डिफाल्टर उपभोक्ताओं के घर जाकर बकाया बिलों की रिकवरी करने का लक्ष्य रखा है।

बिजली बोर्ड का कहना है कि 35000 उपभोक्ताओं पर 96 करोड़ का बिजली बिल बकाया है जिसे वसूलने के लिए उन्होंने अपने अधिकारी तैनात किए है।

Latest News:- Click Here

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel