WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

CRPF GD Constable Recruitment 2024: केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स में निकली भर्ती, योग्यता 10वी पास

CRPF GD Constable Recruitment 2024: केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स के द्वारा 169 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 जनवरी 2022 से शुरू हो जाएंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2024 रहेगी। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया रखी गई है।

इस भर्ती से संबंधित है जानकारी और आवेदन लिंक नीचे दिया गया है। केंद्रीय पुलिस फोर्स में महिला और पुरुष दोनों के लिए जनरल ड्यूटी कांस्टेबल पदों पर भर्ती का ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 जनवरी 2024 से शुरू हो जाएंगे। यह भर्ती प्रक्रिया बिना लिखित परीक्षा के होगी।

महत्वपूर्ण तारीखें

केंद्रीय पुलिस फोर्स में जनरल ड्यूटी कांस्टेबल स्पोर्ट्स कोटा पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 जनवरी 2024 से शुरू हो जाएंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2024 रहेगी। इस भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा की तिथि जल्दी ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क जनरल कैटेगरी, ओबीसी कैटेगरी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए ₹100 रखा गया है। इसके अलावा एससी केटेगरी और एसटी कैटेगरी एवं महिला के लिए आवेदन शुल्क शून्य रहेगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से होगा।

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आयु सीमा जनरल कैटेगरी के लिए न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 23 वर्ष है। इसके अलावा अन्य सभी कैटगरी को आयु सीमा में छूट दी गई है। आयु की गणना 15 फरवरी 2024 के अनुसार की जाएगी।

पदों की जानकारी व योग्यता

केंद्रीय पुलिस फोर्स में कांस्टेबल जीडी स्पोर्ट्स कोटा पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए कुल पद 169 है। जिसमें पुरुष के लिए 83 और महिला के लिए 86 पद है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु योग्यता 10वीं पास और स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट अनिवार्य है।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए चयन हेतु आवेदक को सबसे पहले दस्तावेज की जांच करवानी होगी। दस्तावेज जांच के बाद आवेदक को फिजिकल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। फिजिकल परीक्षा पास करने के बाद आवेदक का स्पोर्ट्स ट्रायल टेस्ट होगा। उसके बाद आवेदक को मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। अंत में बोर्ड के द्वारा मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी।

आवेदन कैसे करें

इस भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवार को ऑफिशल नोटिफिकेशन को पढ़ना है। उसके बाद नीचे दिए गए लिंक से इस भर्ती के लिए आवेदन करना है। भर्ती के लिए मांगी गई जरूरी जानकारी को सावधानीपूर्वक भरना है। उसके बाद अपने से भी जरूरी दस्तावेज अपलोड करने हैं। उसके बाद ऑनलाइन फीस का भुगतान करना है। अंत में प्रिंट आउट अपने पास संभाल कर रखना है ताकि भविष्य में काम आ सके।

आवेदन शुरू: 16 जनवरी 2024
अंतिम तारीख: 15 फरवरी 2024
Notification:- Click Here
Apply Online:- Click Here
Official Website:- Click Here

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel