WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

DSSSB Advt 4/2023 Recruitment: दिल्ली में निकली भर्ती, जाने योग्यता, मुख्य तिथि, चयन प्रक्रिया और कुल पद

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के द्वारा 80 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। वूमेन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट और डिपार्मेंट आफ सोशल वेलफेयर में वेलफेयर ऑफीसर/ प्रोबेशन ऑफीसर/ प्रिसन वेलफेयर ऑफीसर के 80 पदों पर भर्ती होनी है। इस भर्ती के लिए आवेदन 5 दिसंबर 2023 से शुरू होंगे।

इस भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष तक रखी गई है। इस भर्ती का ऑफिशल नोटिफिकेशन 20 नवंबर 2023 को जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 3 जनवरी 2024 है।इस भर्ती के लिए आवेदक को सोशल वर्क/ क्रिमिनोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएट होने अनिवार्य है।

डीएसएसएसबी भर्ती के लिए आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष तक रखी गई है। आयु की गणना 3 जनवरी 2024 के अनुसार की जाएगी। इस भर्ती में ओबीसी को 3 साल और एससी, एसटी को 5 साल की छूट दी गई है।

डीएसएसएसबी भर्ती के लिए अलग-अलग डिपार्टमेंट में कुल पद

पद का नाम:- वेलफेयर ऑफिसर/ प्रोबेशन ऑफिसर/ प्रिजन वेलफेयर ऑफिसर

डिपार्टमेंट का नाम:- वूमेन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट

कुल पद:- 43 ( UR-20, OBC-12, SC-5, ST-3, EWS-3 )

पद का नाम:- वेलफेयर ऑफिसर/ प्रोबेशन ऑफिसर/ प्रिजन वेलफेयर ऑफिसर

डिपार्टमेंट का नाम:- सोशल वेलफेयर

कुल पद:- 37 ( UR-17, OBC-08, SC-2, ST-0, EWS-10 )

डीएसएसएसबी भर्ती के लिए मुख्य तिथि

इस भर्ती के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन 20 नवंबर 2023 को जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन 5 दिसंबर 2023 से शुरू होंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 जनवरी 2024 रखी गई है। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तिथि जल्द ही जारी कर दी जाएगी।

डीएसएसएसबी भर्ती के लिए आवेदन फीस

इस भर्ती के लिए आवेदन फीस जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए ₹100 है। इस भर्ती के लिए एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला के लिए शून्य रूपये फीस रखी गई।

डीएसएसएसबी भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में सिलेक्शन के लिए 3 चरणों से गुजरना होगा। सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज जांच के लिए बुलाया जाएगा। इस भर्ती का अंतिम चरण मेडिकल रखा गया है। तीनों चरणों को पास करने वाले उम्मीदवारों का मेरिट लिस्ट के आधार पर चयन किया जाएगा।

डीएसएसएसबी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे

सबसे पहले उम्मीदवार को डीएसएसएसबी के द्वारा जारी हुए ऑफिशल नोटिफिकेशन को पढ़ना है। उसके बाद ऑफिशल वेबसाइट पर जाना है। उसके बाद भर्ती के लिए पूछी गई जानकारी को भरना है।

उसके बाद जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना है। उसके बाद ऑनलाइन आवेदन फीस भरनी है। अंत में आवेदन पत्र का प्रिंट आउट अपने पास रखना है।

Official Notification:- Click Here

Apply Online:- Click Here

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel