WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

DU Non-Teaching Vacancy: दिल्ली यूनिवर्सिटी में निकली क्लर्क, असिस्टेंट, अटेंडेंट आदि पदों पर भर्ती

दिल्ली यूनिवर्सिटी में मोतीलाल नेहरू कॉलेज में विभिन्न पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी हो चुका है। मोतीलाल नेहरू कॉलेज में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट, सीनियर असिस्टेंट, असिस्टेंट, लैबोरेट्री अस्सिटेंट, जूनियर अस्सिटेंट, लाइब्रेरी अटेंडेंट आदि पदों पर भर्ती की जा रही है। इच्छुक उमीदवार आधिकारिक वेबसाईट www.mlncdu.ac.in से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदक योग्यता अनुसार ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। फॉर्म भरने की प्रक्रिया ऑनलाइन है। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 2 दिसंबर 2023 है। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन किए जाएंगे।

du-motilal-nehru-college-non-teaching-recruitment

सीनियर पर्सनल असिस्टेंट: इस पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास स्नातक डिग्री होनी चाहिए। अभ्यर्थी के पास कम से कम 3 साल का प्राइवेट या सरकारी फर्म में काम करने का एक्सपीरियंस होना चाहिए। कंप्यूटर टाइपिंग में 55 शब्द पर मिनट अंग्रेजी और 40 शब्द पर मिनट हिंदी में स्पीड होनी चाहिए। इसमें केवल एक पद है वह जनरल कैटेगरी के लिए रखा गया है। इस भर्ती के लिए आयु सीमा अधिकतम 35 वर्ष है।

सीनियर असिस्टेंट: इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी को पोस्ट ग्रेजुएट होना जरूरी है। इस भर्ती के लिए दो पद रखे गए हैं। एक पद जनरल कैटेगरी और एक पद एससी कैटेगरी के लिए है। इस भर्ती के लिए आयु सीमा अधिकतम 35 वर्ष रखी गई है।

असिस्टेंट: असिस्टेंट पद के लिए अभ्यर्थी को ग्रैजुएट होना जरूरी है। अभ्यर्थी को कंप्यूटर का ज्ञान भी होना अनिवार्य है। असिस्टेंट के लिए केवल एक पद है। वह पद एसटी कैटेगरी के लिए है। इस पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है।

लैबोरेट्री अस्सिटेंट फिजिक्स डिपार्टमेंट: इस पद के लिए आवेदक को 12वीं नॉन मेडिकल के साथ पास होना अनिवार्य है या अभ्यर्थी फिजिक्स संबंधित सब्जेक्ट से ग्रेजुएट होना चाहिए। यह पद एसटी कैटेगरी के लिए रखा गया है इस पद के लिए केवल एक वैकेंसी है। इस पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष होनी चाहिए।

जूनियर अस्सिटेंट: इस पद के लिए आवेदक को 12वीं पास होना अनिवार्य है। आवेदक की कंप्यूटर पर टाइपिंग स्पीड 35 पर मिनट इंग्लिश और 30 पर मिनट हिंदी होनी चाहिए। जूनियर असिस्टेंट के लिए तीन पद रखे गए हैं। दो पद जनरल कैटेगरी और एक पद एसटी कैटेगरी के लिए है। आवेदक की अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए।

लैबोरेट्री अटेंडेंट केमिस्ट्री डिपार्टमेंट: इस पद के लिए आवेदक की अधिकतम आयु 30 वर्ष है। लैबोरेट्री अटेंडेंट केमिस्ट्री डिपार्टमेंट के लिए कुल चार पद है। इनमें से एक पद जनरल कैटेगरी, एक पद एससी कैटेगरी, एक पद ओबीसी कैटेगरी और एक पद पीडब्ल्यूडी के लिए है। लैबोरेट्री अटेंडेंट केमिस्ट्री डिपार्टमेंट पद के लिए आवेदक के पास दसवीं में विज्ञान सब्जेक्ट होना अनिवार्य है।

लाइब्रेरी अटेंडेंट: लाइब्रेरी अटेंडेंट के लिए आवेदक के पास लाइब्रेरी सर्टिफिकेट होना जरूरी है। आवेदक दसवीं पास होना चाहिए। कुल तीन पदों में से दो पद जनरल कैटेगरी और एक पद एससी कैटेगरी के लिए है। इस पद के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष रखी गई है।

फीस: जनरल कैटेगरी और ओबीसी कैटेगरी के लिए ₹500 फीस रखी गई है। एससी, एसटी, इडब्लूअस के लिए ₹250 फीस है। फीमेल और पीडब्ल्यूडी लिए कोई फीस नहीं है।

चयन प्रक्रिया: इस भर्ती के लिए आवेदक को लिखित परीक्षा और ट्रेड टेस्ट को क्वालीफाई करना है। मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा के आधार पर तय की जाएगी।

आवेदन शुरू: 18 नवंबर 2023
अंतिम तारीख: 5 दिसम्बर 2023 (Extend)
Notification: Click Here
Official Website:- Click Here

2 thoughts on “DU Non-Teaching Vacancy: दिल्ली यूनिवर्सिटी में निकली क्लर्क, असिस्टेंट, अटेंडेंट आदि पदों पर भर्ती”

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel