WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Police Bharti Latest Notification: हरियाणा पुलिस भर्ती में होगी नेगेटिव मार्किंग, सिलेबस हुआ जारी

Haryana Police Bharti Latest Notification: गृहमंत्री अनिल विज द्वारा जारी आदेशों के अनुसार हरियाणा पुलिस भर्ती में हरियाणा से संबंधित 20% प्रश्न पूछे जाएंगे। भर्ती को लेकर गृहमंत्री अनिल विजय ने कहा कि हरियाणा पुलिस भर्ती में हरियाणा से संबंधित प्रश्न होने अनिवार्य है।

इस बार भर्ती प्रक्रिया के लिए नेगेटिव मार्किंग रहेगी। गृहमंत्री द्वारा भर्ती की प्रक्रिया और सवालों को लेकर लगाई गई आपत्ति को दूर करते हुए एल आर ने मुहर लगा दी है। अगली कैबिनेट बैठक में भर्ती के नए नियमों पर सरकार की मोहर लग जाएगी।

गृहमंत्री अनिल विजय ने हरियाणा पुलिस सिपाही और हरियाणा पुलिस सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती हेतु नए पैटर्न पर सवाल उठाया था। उन्होंने गृह मंत्रालय की ओर से जारी पैटर्न और भर्ती नियमों में संशोधन की जरूरत बताई थी। उन्होंने कहा था की परीक्षा में हरियाणा से जुड़े प्रश्न अवश्य होनी चाहिए।

इसलिए हरियाणा से 20% प्रश्न पूछे जाने अनिवार्य कर दिए हैं। इस बार लिखित परीक्षा 90 मिनट की होगी। जिसमें एक गलत सवाल के एक चौथाई नंबर कटेंगे। हरियाणा पुलिस सिपाही भर्ती के लिए योग्यता 12वीं पास और सब इंस्पेक्टर के लिए स्नातक पास होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार को सीईटी पास होना अनिवार्य है।

आवेदक को एनसीसी प्रमाण पत्र के तीन फीसदी अंकों का लाभ मिलेगा। सामाजिक आर्थिक मानदंड और पीएमटी के ढाई ढाई अंक मिलेंगे। स्पष्ट कर दिया कि संशोधित नियम स्पेशल भर्ती में लागू नहीं होंगे।

Latest News:- Click Here

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel