WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

ICC World Cup 2023: वर्ल्ड कप में भारत की लगातार सातवी जीत, अंक तालिका में बदलाव, भारत नंबर एक पर

भारत और श्रीलंका के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे ODI मैच में भारत ने श्रीलंका को 302 रनों से हरा दिया। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका को 358 रनो का लक्ष्य दिया। जवाब में श्रीलंका की टीम केवल 55 रन ही बना सकी।

भारत की वर्ल्ड कप में यह लगातार सातवीं जीत है। इस जीत के साथ भारत पहले स्थान पर और दक्षिण अफ्रीका दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 357 रन बनाए। हालांकि भारत की बल्लेबाजी की शुरुआत काफी खराब रही।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा केवल चार रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान रोहित शर्मा के आउट होने के बाद भारत की तरफ से लगातार तीन बल्लेबाजों ने 80+ स्कोर किया। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन शुभम गिल ने बनाए।

इसके बाद कोई भी बल्लेबाज कुछ खास योगदान नहीं दे पाया। भारत की पूरी टीम ने 357 रन बनाए और बदले में 8 विकेट खो दिए। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट दिलशान मधुशंका ने लिए है। उन्होंने 10 ओवर गेंदबाजी करते हुए 80 रन देकर 5 विकेट लिए है। भारत के कुल 8 विकेट गिरे जिनमें से 5 विकेट दिलशान मधुशंका ने लिए है।

लक्ष्य को हासिल करने के लिए बल्लेबाजी करने आई श्रीलंका की टीम की शुरुआत काफी खराब रही। श्रीलंका ने अपने पहले दो विकेट जल्दी ही खो दिए। धीरे-धीरे श्रीलंका की टीम के विकेट गिरते गए और पूरी टीम केवल 55 रन ही बना पाई। भारत में यह मैच 302 रनों से जीत लिया।

इस मैच के हीरो रहे मोहम्मद शमी को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ पांच ओवर गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए है। यह वर्ल्ड कप में उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत की तरफ से मोहम्मद शमी ने 5 विकेट, मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट, जसप्रीत बुमराह ने एक विकेट और रविंद्र जडेजा को एक विकेट मिला।

श्रीलंका की पूरी टीम 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 55 रन पर ऑल आउट हो गई। श्रीलंका के पांच बल्लेबाज बिना खाता खोले आउट हो गए। श्रीलंका के दो बल्लेबाज केवल एक-एक रन बना पाए। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा रन कासून रजिता ने बनाए हैं।

ICC World Cup Points Table

RankTEAMMWLPNRR
1India770142.102
2South Africa761122.290
3Australia64280.970
4New Zealand74380.484
5Pakistan7346-0.024
6Afghanistan6336-0.718
7Sri Lanka7254-1.162
8Netherlands6244-1.277
9Bangladesh7162-1.446
10England6152-1.652

टीम इंडिया के सेमीफाइनल से पहले अभी दो मैच और बाकी है। टीम इंडिया का अगला मैच 5 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका के साथ और 12 नवंबर को नीदरलैंड के साथ होने वाला है।

14 पॉइंट के साथ टीम इंडिया सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 सेमीफाइनल 15 नवंबर और 16 नवंबर को होने वाले हैं। आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 फाइनल 19 नवंबर को होगा।

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel