WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

ISRO URSC Recruitment 2024: इसरो में निकली ड्राइवर, फायरमैन, इंजीनियर, कुक, आदि पदों पर भर्ती

ISRO URSC Recruitment 2024: इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाईजेशन इसरो के द्वारा कुक, ड्राइवर, फायरमैन, साइंटिस्ट, इंजीनियर आदि पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसरो भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 फरवरी 2024 से शुरू हो गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 मार्च 2024 रखी गई है। इसरो में निकली 224 पदों पर भर्ती के लिए विभिन्न पद हैं।

इस भर्ती के लिए योग्यता और आयु सीमा विभिन्न पदों के अनुसार अलग-अलग है। यह एक ऑनलाइन भर्ती प्रक्रिया रखी गई है। जिसके लिए लिखित परीक्षा की तिथि जल्दी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। आवेदक की भर्ती के लिए ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं जिसका लिंक नीचे दिया गया है।

इसरो भर्ती 2024 महत्वपूर्ण तारीखें

इसरो भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 फरवरी 2024 से शुरू हो गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 मार्च 2024 रखी गई है। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तिथि जल्दी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी।

इसरो भर्ती 2024 आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन स्वरूप सामान्य वर्ग, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए 750 रुपए है जो की लिखित परीक्षा देने के बाद ₹500 आवेदक को रिफंड कर दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य सभी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपए है जो की लिखित परीक्षा देने के बाद ₹100 रिफंड कर दिया जाएगा।

इसरो भर्ती 2024 आयु सीमा

इसरो भर्ती 2024 के लिए विभिन्न पद है। विभिन्न पदों के अनुसार आयु सीमा अलग-अलग है इसलिए अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक से ऑफिशल नोटिफिकेशन को देखें।

पदों की जानकारी व योग्यता

इस भर्ती के लिए साइंटिस्ट और इंजीनियर हेतु 5 पद, टेक्नीशियन असिस्टेंट के लिए 55 पद, साइंटिफिक अस्सिटेंट के लिए 6 पद, लाइब्रेरी असिस्टेंट के लिए 1 पद तकनीशियन और ड्राफ्टमैन के लिए 142 पद, फायरमैन के लिए 3 पद, लाइट मोटर व्हीकल ड्राइवर के लिए 6 पद और हेवी मोटर व्हीकल ड्राइवर के लिए 2 पद है।

इसरो भर्ती 2024 चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए चयनित हेतु आवेदक को सबसे पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा को पास करना होगा। लिखित परीक्षा पास करने के बाद पद के अनुसार इंटरव्यू और स्किल टेस्ट लिया जाएगा। उसके बाद आवेदक की दस्तावेज जांच होगी। दस्तावेज जांच के बाद मेडिकल होगा। अंत में बोर्ड के द्वारा मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

इसरो भर्ती 2024 आवेदन कैसे करें

इस भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले ऑफिशल नोटिफिकेशन को पढ़ें। ऑफिशल नोटिफिकेशन के अनुसार अपनी योग्यता जांच कर इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करें। ऑनलाइन आवेदन के दौरान पूछी गई जानकारी को सावधानीपूर्वक भरें। उसके बाद बोर्ड के द्वारा मांगे गए जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें। अंत में आवेदन फार्म का प्रिंट आउट अपने पास संभाल कर रखें।

आवेदन शुरू: 10 फरवरी 2024
अंतिम तारीख: 01 मार्च 2024
Notification:- Click Here
Apply Online:- Click Here
Official Website:- Click Here

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel