WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Farmer Protest Latest Update: हरियाणा बॉर्डर पर पहुंचे किसान, बीएसएफ तैनात, 16 फरवरी को भारत बंद का एलान

पंजाब और हरियाणा के 26 किसान संगठन ने 13 फरवरी को दिल्ली में जाने की पूरी तैयारी कर ली है। रविवार शाम तक पंजाब से बड़ी संख्या में किसान हरियाणा बॉर्डर पर जमा हो गए हैं। भारतीय किसान यूनियन ने 16 फरवरी को भारत बंद का ऐलान किया है।

इस बीच किसान की तैयारी को देखते हुए हरियाणा पुलिस और प्रशासन ने सिंधु बॉर्डर के बाद रविवार को अंबाला चंडीगढ़ हाईवे बॉर्डर को भी बंद कर दिया है। पंजाब से भारी संख्या में किसान दिल्ली में आ रहे हैं। इसके अलावा हरियाणा सरकार ने किसानों को रोकने के लिए बीएसएफ को भी तैनात कर लिया है।

15 जिलों में धारा 144 लगा दी गई है इसमें रोहतक, सोनीपत, झज्जर, जींद, कुरुक्षेत्र, कैथल, अंबाला, सिरसा फतेहाबाद, हिसार सिरसा और पंचकूला आदि शामिल है। किसानों को रोकने के लिए सरकार के द्वारा कुटेले तारे बिछाए और लगाए गए हैं जिससे किसान आगे न बढ़ सके और उनको पहले ही रोक लिया जाए।

दिल्ली में किसानों के अंदर जाने से पहले सरकार के द्वारा अनेक ठोस कदम उठाए गए हैं। सभी बॉर्डर पर बीएसएफ तैनात कर दी गई है और चारों तरफ कुटेले तार लगा दिए गए हैं।

सोनीपत में ट्रैक्टर में 10 लीटर से अधिक डीजल डालने पर रोक

हरियाणा सरकार के द्वारा सोनीपत जिले में ट्रैक्टर में 10 लीटर से अधिक डीजल डालने पर रोक लगा दी गई है। अगर कोई व्यक्ति 10 लीटर से अधिक डीजल डलवाने की जिद करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हरियाणा सरकार के द्वारा सभी पेट्रोल पंप को सूचित कर दिया गया है कि 10 लीटर से अधिक किसी भी ट्रैक्टर में डीजल ना डाला जाए।

हरियाणा के 15 जिलों के साथ चंडीगढ़ में भी धारा 144 लागू

हरियाणा राज्य के 15 जिलों में धारा 144 लगा दी गई है। इसमें रोहतक, सोनीपत, झज्जर, जींद, कुरुक्षेत्र, कैथल, अंबाला, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, पंचकूला आदि शामिल है। इसके अलावा चंडीगढ़ में भी सरकार के द्वारा धारा 144 लगा दी गई है।

पूरी जानकारी पढ़े के लिए क्लिक करे

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel