WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

UP Police Constable Total Form Fill 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आवेदन फॉर्म सीमा ने रचा इतिहास

UP Police Constable Total Form Fill-Up: उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के 60244 पदों पर होने वाली सीधी भर्ती के लिए इस बार 50 लाख से अधिक आवेदन किए गए हैं। इसके साथ ही बड़ी संख्या में होने वाली सिपाही भर्ती में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की संख्या ने भी इतिहास रच दिया है।

खास बात यह है कि सिपाही बनने के लिए 15 लाख महिलाओं ने आवेदन किए हैं। आरक्षण के मुताबिक करीब 12000 महिलाओं को सिपाही बनने का मौका मिलेगा।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती के अध्यक्ष डीजी रेणुका मिश्रा ने बताया कि मंगलवार रात 12:00 बजे सिपाही भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन को बंद कर दिया गया था। अब 20 जनवरी तक शुल्क एवं आवेदन में संशोधन किया जा रहा है। विंडो लॉक करते वक्त 5014924 अभ्यर्थी आवेदन कर चुके थे।

2 से 3 पाली में परीक्षा संभव

बोर्ड ने इस भर्ती में करीब 32 लाख आवेदन की संभावना जताई थी। इसके बाद पूरे प्रदेश में 18 फरवरी को प्रस्तावित लिखित परीक्षा के लिए 6500 से अधिक केंद्र बनाने की तैयारी की गई थी। अब 50 लाख से अधिक आवेदन के बाद दो से तीन पालियों में परीक्षा की योजना बनाई जा रही है।

एक पद पर 83 उम्मीदवार

उत्तर प्रदेश सिपाही के एक पद के लिए करीब 83 दावेदार हो चुके हैं। आवेदन करने वालों में करीब 35 लाख पुरुष और 15 लाख महिलाएं हैं। पहली बार इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं ने पुलिस का हिस्सा बनने के लिए आवेदन किया है। इस भर्ती के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस सबसे ज्यादा महिला कर्मियों वाला पुलिस बल बन जाएगा। महिला सिपाही के एक पद के लिए 125 दावेदार हैं।

पूरी खबर यहा से पढ़े;-क्लिक करे

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel