WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Delhi Odd Even Formula: दिल्ली में 4 साल बाद फिर से लगेगा लॉक डाउन, स्कूलों की छुट्टी: प्रदूषण ने की हालत खराब

दिल्ली में प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रहा है दिन प्रतिदिन प्रदूषण में बढ़ोतरी हो रही है। प्रदूषण के हालात को देखते हुए दिल्ली सरकार और लोग चिंतित हैं। सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पर्यावरण मंत्री और अन्य लोगों की बैठक हुई। दिल्ली मे 4 साल बाद फिर से लॉक डाउन लगने जा रहा है। 13 नवंबर से ओड़ ईविन फार्मूला लागू होगा।

बैठक में अनेक तरह के नियम बनाए गए हैं। दिल्ली की खराब हालात को देखते हुए दिल्ली सरकार ने फिर से सम और विषम संख्या परिवहन चलाने का फैसला लिया है। यह नियम 4 साल बाद दोहराया गया है।

दिल्ली सरकार का कहना है कि यह नियम 13 से 20 नवंबर तक लागू रहेगा। अगर बच्चों की पढ़ाई की बात की जाए तो सभी स्कूल 10 नवंबर तक बंद रहेंगे। यह नियम केवल नौवीं कक्षा तक लागू किया गया है।

मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान फैसला लिया प्रदूषण बढ़ाने वाले कारणों पर जल्द रोक लगाई जाए। बैठक के बाद पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि 30 अक्टूबर से तापमान में लगातार गिरावट हो रही है, जिस कारण लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि वह कृत्रिम बारिश के लिए वो कानपुर IIT से लगातार संपर्क कर रहे हैं। जल्दी इस समस्या का समाधान किया जाएगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कृत्रिम बारिश के लिए कानपुर आईआईटी से सीधा संपर्क किया है।

ऐसे चलेंगे वाहन

सरकार के द्वारा लिए गए फैसले के अनुसार जिस वाहन का आखिरी नंबर 0,2,4,6,8 है उन वाहनों को चलाने की अनुमति 14, 16, 18, 20 नवंबर को है। जिस वाहन का आखिरी नंबर 1,3,5,7,9 है वह वाहन 13, 15, 17, 19 नवंबर को सड़कों पर चलेंगे।

दिल्ली में पहली बार सम और विषम संख्या रूल जनवरी 2016 में लागू हुआ था। इसी वर्ष अप्रैल में भी इसे लागू करना पड़ा था। इसके बाद नवंबर 2019 में भी इसे लागू किया गया था।

मुख्यमंत्री के साथ गोपाल राय की बैठक में वर्क फ्रॉम होम पर कोई फैसला नहीं हुआ। त्योहारों के चलते पहले से बहुत लोग छुट्टी पर हैं, तो इसका बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ता, इसलिए वर्क फ्रॉम होम पर फैसला नहीं लिया गया।

उन्होंने कहा कि एक सप्ताह तक सम और विषम लागू होने के बाद प्रदूषण की स्थिति का जायजा लिया जाएगा। उसके बाद इसे आगे बढ़ाने का फैसला होगा। सोमवार को औसत आयु गुणवत्ता सूचकांक 421 अंक दर्ज किया गया। रविवार को यह 454 अंक पर था।

दिल्ली में लगी BS-3 पेट्रोल और BS-4 डीजल वाहनों पर पाबंदी लागू रहेगी। सम और विषम संख्या के दौरान BS-3 और BS-4 पर जो पाबंदी थी, साथ में वह भी लागू रहेगी। डीजल चालित मालवाहक वाहनों पर भी पाबंदी रहेगी। कच्चे माल की सप्लाई करने वाले वाहनों को छूट दी गई है जैसे सब्जियां, फल आदि।

स्कूल 10 नवंबर तक बंद

दिल्ली सरकार के द्वारा लिए गए फैसले के अनुसार कक्षा 9 तक स्कूल 10 नवंबर तक बंद रहेंगे। एक से लेकर 9 कक्षा तक ऑनलाइन क्लास लगेंगी। हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद में पांचवी क्लास तक के स्कूलों को अगले आदेश तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

सरकार के द्वारा बताया गया कि कक्षा 10 और कक्षा 12 की क्लास ऑफलाइन ही चलेंगी, क्योंकि यह दोनों कक्षाएं बोर्ड की है ,इसलिए इन कक्षाओं पर कोई नियम और कानून लागू नहीं होगा।

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel