WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Police SPO Recruitment 2023: हरियाणा पुलिस में SPO के पदों पर भर्ती, जाने कैसे होगी भर्ती

Haryana Police SPO Recruitment 2023: चरखी दादरी पुलिस विभाग के द्वारा भूतपूर्व सैनिक और केंद्रीय शस्त्र बलो के सैनिकों का 32 विशेष पुलिस अधिकारी के रूप में चयन किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार अपना फॉर्म, योग्यता, अनुभव, पूर्व सेवा संबंधी मूल प्रमाण पत्र, चार पासपोर्ट आकार के फोटो इन सभी दस्तावेजों को 23 नवंबर और 24 नवंबर 2023 को चरखी दादरी कार्यालय पुलिस अध्यक्ष में जमा करवाए।

आवेदन फार्म जांच करने के बाद 29 नवंबर 2023 को महिला थाना में चयन प्रक्रिया सुबह 9:00 बजे आरंभ की जाएगी। सभी उम्मीदवारों को चरखी दादरी महिला थाना 29 नवंबर 2023 को समय पर पहुंचना है।

चयन हेतु आवश्यक शर्तें

शर्त 1:- सैनिक की आयु न्यूनतम 25 वर्ष और अधिकतम 50 वर्ष होनी चाहिए।

शर्त 2:- सैनिक को सेवानिवृत्ति मेडिकल हेतु और अनुसासन हेतु न हटाया गया हो।

शर्त 3:-चयनित उम्मीदवार को 1 वर्ष के लिए नौकरी पर रखा जाएगा।

शर्त 4:- इस 1 साल की अवधि में चयनित उम्मीदवार को ₹18000 की राशि दी जाएगी। यह राशि नगद न देकर सीधे बैंक खाते में दी जाएगी।

शर्त 5:-चयनित उम्मीदवार की नौकरी गृह थानों में न देकर आसपास के थानों में दी जाएगी।

शर्त 6:-इस भर्ती के लिए उम्मीदवार को दो जोड़ी कपड़े, एक जोड़ी जूते और ड्रेस से संबंधित आवश्यक सामग्री के लिए एक बार ₹3000 दिए जाएंगे।

शर्त 7:- पद पर तैनात व्यक्ति को TA, DA और दैनिक यात्रा की सुविधा दी जाएगी। जो अवकाश हरियाणा पुलिस के सिपाही को मिलता है इन सैनिकों को वही अवकाश दिया जाएगा।

शर्त 8:--ड्यूटी पर तैनात होने वाले सिपाही की अगर मृत्यु होती है तो उसे 50 लाख, गंभीर चोट लगने पर 1 लाख, विकलांगता पर 1 से 3 लाख रुपए की राशि दी जाएगी।

शर्त 9:-इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा या शारीरिक परीक्षा नहीं ली जाएगी।

शर्त 10:– आपातकालीन स्थिति में सैनिक को हरियाणा राज्य के किसी भी जिले में ड्यूटी पर रखा जा सकता है।

शर्त 11:- सैनिक को सेना में कम से कम 5 साल की नौकरी करना आवश्यक है।

शर्त 12:-राज्य सरकार द्वारा दी गई हिदायत के अनुसार अनुसूचित जाति और आरक्षित वर्ग को प्रथम प्रिफरेंस दी जाएगी।

शर्त 13:- इन सैनिकों को 15 दिन के लिए चरखी दादरी पुलिस लाइन में ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि वे ड्यूटी के कर्तव्य को निभा सके। चयन के लिए साक्षात्कार में आए हुए उम्मीदवारों को कोई DA, TA दैनिक किराया नहीं दिया जाएगा।

शर्त 14:-पदों की संख्या किसी कारणवश बढ़ाई,घटाई या रद्द की जा सकती है। चयनित हुए उम्मीदवारों का यदि 1 साल के अंदर व्यवहार अच्छा नहीं रहा तो इन्हें नौकरी से हटाया जा सकता है। ऐसे में न्यायालय में जाने के बाद भी कोई अपील मान्य नहीं होगी।

Latest Notification:- Click Here

3 thoughts on “Haryana Police SPO Recruitment 2023: हरियाणा पुलिस में SPO के पदों पर भर्ती, जाने कैसे होगी भर्ती”

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel