WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

HPSC Assistant Professor Recruitment 2024: हरियाणा के सरकारी स्कूलों में सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती

Assistant Professor Recruitment: हरियाणा के सरकारी स्कूलों में आखिरकार सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती करने की तैयारी हो चुकी है। मंत्रिमंडल से भर्ती नियम संशोधित हो चुके हैं। अब इन्हें अनुसूचित करने से पहले की कार्रवाई चल रही है।

इन नियमों को विधि परामर्श के पास भेजा जा चुका है। वहां से पास होते ही इन्हें अधिसूचित कर दिया जाएगा। उसके बाद कितने पदों पर हरियाणा में सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती होनी है इस बारे में फैसला लिया जाएगा।

हालांकि प्रदेश के सरकारी कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के लगभग 4000 पद खाली पड़े हैं। मगर इन सभी पदों पर भर्ती नहीं होगी।सहायक विद्यार्थी अनुपात के आधार पर भर्ती किए जाने वाले पदों की संख्या तय होगी।

भर्ती के लिए उच्च शिक्षा विभाग आयोग को आग्रह पत्र आगामी 14 फरवरी तक भेजा जा सकता है। मूलचंद शर्मा ने कहा की भर्ती नियमों में संशोधन को मंत्रिमंडल से मंजूरी मिल गई है।

नियम अनुसूचित करने के बाद सहायक प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए आग्रह पत्र जल्द से जल्द भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि अब तो यह भी स्पष्ट हो गया है कि अनुदान प्राप्त निजी कॉलेजों का स्टाफ मर्ज नहीं हो रहा है।

जब नियम संशोधित किया जा रहे थे तो उच्चतर शिक्षा विभाग ने हरियाणा लोक सेवा आयोग को अनुमानित रिक्त 3668 पदों की जानकारी भेजी थी। विभाग ने विषय वार पदों की संख्या बताते हुए कहा था कि आने वाले समय में भर्ती के लिए इन अनुमानित स्वीकृत पदों का आग्रह पत्र भेजा जा सकता है।

पूरी खबर यहा से पढ़े:- क्लिक करे

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel