WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

HSSC Group C & D Bharti: हरियाणा में चल रही भर्ती को लेकर जाने उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने क्या कहा

HSSC Group C & D Bharti: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा में लगभग 1 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। यह आगामी मार्च में तक पूरी हो जाएगी। वे मंगलवार को नारनौंद हलके में जननायक जनता पार्टी के कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यालय बनने से लोगों की समस्याओं का समाधान जल्द हो सकेगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के आह्वान किया कि वह गठबंधन सरकार द्वारा करवाए गए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं और आगामी लोकसभा विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है और जल्द ही महाविद्यालय का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नारनौंद में 400 करोड रुपए की राशि सड़कों के निर्माण पर खर्च की जा रही है और इस राशि से अनेक सड़क बन चुकी हैं।

इस कार्य पर 125 करोड रुपए खर्च हो चुके हैं। इस तरह महम हलके के जल भराव वाले क्षेत्र में पानी निकासी के लिए पाइप लाइन डालकर व्यवस्था करवाई जा रही है। हरियाणा में चल रही ग्रुप डी और सी के पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही प्रक्रिया पूरी करने की संभावना जताई जा रही है।

उन्होंने कहा कि यह भर्ती प्रक्रिया मार्च माह तक पूरी हो जाएगी। हरियाणा में लगभग 1 युवाओं को हरियाणा सरकार की तरफ से नई नौकरियां मिल रही है। राज्य सरकार द्वारा 2 दिन के अंदर ही किसानों के बैंक खातों में पैसे पहुंचाने का काम किया गया है

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पहले अनाज मंदिरों में फसल बिक्री के 2 महीने बाद किसानों को पैसे नहीं मिलते थे लेकिन अब 2 दिन के अंदर ही किसानों को पैसे मिलने शुरू हो गए हैं उन्होंने गरीबों के उत्थान के लिए अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं शुरू की है।

Latest Notice:- Click Here

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel