WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

HSSC Group D Answer Key: ग्रुप डी भर्ती की उत्तर कुंजी जारी, OMR शीट यहाँ से डाउनलोड करें

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 21 अक्टूबर को कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) ग्रुप डी परीक्षा आयोजित की। यह परीक्षा 22 अक्टूबर को भी दो शिफ्ट में आयोजित की गई। उसके बाद 10 नवंबर 2023 को आयोग ने HSSC CET ग्रुप डी की उत्तर कुंजी (Answer Key) जारी कर दी है।

हरियाणा ग्रुप डी 13536 पदों पर भर्ती होने के लिए कुल 13 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कर रखा है। पहले दिन 21 अक्टूबर को लगभग 62% हाजिरी रही।

हरियाणा सरकार ने उम्मीदवारों की यात्रा के लिए रोडवेज के माध्यम से व्यापक इंतजाम किए हुए थे। जिससे पेपर देने के लिए उम्मीदवारों को आसानी रही।

HSSC Group D Answer Key PDF

जिसमें कई जगह नकल के मामले भी पकड़े गए तथा लगभाग 17 उम्मीदवार ऐसे पकड़े गए जो दूसरे की जगह पेपर देने आए हुए थे।

इसके अलावा कुछ छुटपुट घटनाओं के बीच पहले दिन का पेपर शांतिपूर्ण समाप्त हो गया।

हरियाणा ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का पेपर सिलेबस के अनुसार ही आया तथा उम्मीदवार पेपर के लेवल से संतुष्ट दिखाई दिए।

हरियाणा ग्रुप डी का पेपर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ले रही है जो कि हरियाणा के 17 जिलों में 700 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर आयोजित करवाया जा रहा है।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष श्री भोपाल सिंह खदरी ने यह जानकारी दी की 21 व 22 अक्टूबर को पेपर खत्म होने के बाद 10 नवंबर 2023 को हरियाणा ग्रुप डी परीक्षा की आधिकारिक उत्तर कुंजी (Answer Key) जारी कर दी गई है।

परीक्षा के बाद 40 से 45 दिन के अंदर इस परीक्षा का परिणाम भी जारी कर दिया जाएगा। इसके लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी से बात हो गई है।

विभिन्न इंस्टिट्यूट व कोचिंग संस्थानों के द्वारा तैयार की गई पेपर की आंसर की यहां पर प्रोवाइड की जा रही है। HSSC Group D ऑफिशियल उत्तर कुंजी 10 नवंबर 2023 को जारी कर दी गई है।

OMR शीट डाउनलोड करके आंसर की से अपने प्रश्नों का मिलान करके अपना स्कोर चेक कर सकते हैं।

HSSC Group D All Shift Answer Key and OMR Download Link:- Click Here

6 thoughts on “HSSC Group D Answer Key: ग्रुप डी भर्ती की उत्तर कुंजी जारी, OMR शीट यहाँ से डाउनलोड करें”

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel