WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

HSSC Gruop D Cut Off 2023: ग्रुप डी CET मे इतने नंबर हैं तो सिलेक्शन पक्का

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने अभी हाल ही में ग्रुप डी के 13356 पदों पर भर्ती के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) परीक्षा का आयोजन किया जिसके अंतर्गत 1376337 अभ्यर्थियों ने आवेदन कर रखा था। यह परीक्षा कुल चार पालीयों में आयोजित की गई जिसमें कुल 854561 अभ्यर्थी शामिल हुए यानी कि 65.08% अभ्यर्थी परीक्षा देने आए।

परीक्षा के बाद अब पदों के हिसाब से एक पद के लिए 63 अभ्यर्थियों के बीच काम्पिटिशन रह गया है। हरियाणा एसएससी के अध्यक्ष भोपाल सिंह खत्री पहले ही ऐलान कर चुके हैं की एक हफ्ते के अंदर उत्तर कुंजी और एक महीने के अंदर इस भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

HSSC Group D Cut Off CET Exam

अब अभ्यर्थियों के मन में एचएसएससी ग्रुप डी कट ऑफ को लेकर दुविधा है कि क्या उनका सिलेक्शन हो पाएगा या नहीं और कट ऑफ कितनी रहेगी व फाइनल मेरिट कितने अंक पर लगेगी।

लाखों अभ्यर्थियों के अंकों का सर्वे करने के बाद हमने यह निष्कर्ष निकाला है कि एचएसएससी ग्रुप डी परीक्षा की कट ऑफ अनुमानित कितनी रह सकती है जिसका विश्लेषण यहां पर किया गया है।

HSSC Group D Cut Off 2023

हमारे सर्वे के अनुसार HSSC Group D Cut Off 2023 केटेगरी अनुसार निम्नलिखित रह सकती है। यह कटऑफ लिखित परीक्षा के 95 अंकों मे से दिखाई गई है। ग्रुप डी भर्ती परीक्षा मे 100 प्रश्न पूछे गए थे व हर एक सही उत्तर के लिए 0.95 अंक मिलेंगे। 5 अंक सामाजिक आर्थिक स्तिथि के आधार पर दिए जाएंगे।

  • General:- 71 अंक
  • EWS: 70 अंक
  • BCB: 69 अंक
  • BCA: 67 अंक
  • SC: 65 अंक
  • PH: 59 अंक
  • ESM: 52 अंक
  • ESP: 51 अंक

जैसा कि आप सबको पता है हरियाणा एसएससी ग्रुप सी की भर्ती कोर्ट में लंबित है। उस भर्ती के परिणाम से ग्रुप डी भर्ती पर गहरा असर पड़ सकता है। यदि ग्रुप सी की भर्ती पहले हो जाती है तो ग्रुप डी की कट ऑफ 4-5 अंक काम रह सकती है।

HSSC CET Group D भर्ती की उत्तर कुंजी 25 या 26 अकतूबर 2023 को जारी कर दी जाएगी व इसका रिजल्ट नवंबर के अंतिम सप्ताह मे जारी हो सकता है।

HSSC ग्रुप डी कट ऑफ जो ऊपर बताई गई है जो पूरी तरह से उमीदवारों के अंकों के आधार पर निकली गई जिसमे त्रुटियाँ हो सकती हैं इसलिए यह कोई फाइनल कट ऑफ नहीं है। हरियाणा ग्रुप डी की फाइनल कटऑफ के लिए रिजल्ट का इंतजार करें।

1 thought on “HSSC Gruop D Cut Off 2023: ग्रुप डी CET मे इतने नंबर हैं तो सिलेक्शन पक्का”

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel