WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

ICC World Cup 2023: सेमीफाइनल के लिए तीन टीमों का सफर जारी, किस टीम से होगी भारत की भिड़त

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 हर बार एक नया मोड़ ले रहा है। अब तक सेमीफाइनल में कुल तीन टीम जा चुकी हैं। नंबर एक पायदान पर भारत, नंबर दो पर साउथ अफ्रीका, नंबर तीन पर ऑस्ट्रेलिया है। चार नंबर की टीम के लिए अभी तक तीन दावेदार है। तीनो दावेदार इस प्रकार है, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड।

न्यूजीलैंड का आज श्रीलंका से दोपहर 2:00 बजे मैच है। अगर न्यूजीलैंड यह मैच जीतता है तो नंबर चार के लिए लगभग दावेदार हो जाएगा। ऐसे में सेमीफाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच में खेला जाएगा। अगर आज न्यूजीलैंड की हार हो जाती है, तो सेमीफाइनल के लिए पाकिस्तान टीम के असर हो जाएंगे।

अंक तालिका में न्यूजीलैंड पाकिस्तान और अफगानिस्तान 8-8 अंकों के साथ बराबर है। अगर रन रेट की बात की जाए तो न्यूजीलैंड पाकिस्तान और अफगानिस्तान दोनों से आगे है। न्यूजीलैंड पाकिस्तान और अफगानिस्तान से रन रेट के मामले में 0.398 आगे है।

अगर न्यूजीलैंड श्रीलंका के साथ जीत जाता है तो उसके लिए सेमीफाइनल के द्वार लगभग खुल जाएंगे। अगर न्यूजीलैंड और श्रीलंका के मैच के दौरान बारिश आ जाती है और मैच रद्द हो जाता है तो ऐसे में दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिया जाएगा।

एक अंक के साथ न्यूजीलैंड के 9 अंक हो जाएंगे। पाकिस्तान का अगला मैच इंग्लैंड के साथ है। अगर पाकिस्तान यह मैच जीत जाता है तो पाकिस्तान के 10 अंक हो जाएंगे और सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान की आसान हो जाएगी।

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में एक उलटफेर यह भी हो सकता है कि अगर न्यूजीलैंड श्रीलंका से हार जाता है दूसरी तरफ इंग्लैंड पाकिस्तान को हरा देता है। अफगानिस्तान का अगला मैच दक्षिण अफ्रीका के साथ है।

अगर अफगानिस्तान दक्षिण अफ्रीका को हरा देता है तो पहली बार अफगानिस्तान की टीम सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगी। इस बार वर्ल्ड कप में बहुत सारे उलटफेर हुए हैं।

रन रेट के मामले में न्यूजीलैंड आगे है। अगर रन रेट की बात की जाए तो न्यूजीलैंड श्रीलंका को जितने रनों से हराएगा। पाकिस्तान को इंग्लैंड को₹130 रन और जिस अंतर से न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को हराया है वह रन, इन दोनों के जोड़ से पाकिस्तान ने इंग्लैंड को हराना होगा।

अगर न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की टीम हार जाती है और दक्षिण अफ्रीका को अफगानिस्तान हरा लेती है। ऐसे में अफगानिस्तान सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगी।

सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका दोनों प्रवेश कर चुकी है। दक्षिण अफ्रीका दूसरे नंबर पर और ऑस्ट्रेलिया तीसरे नंबर पर होने के कारण एक सेमीफाइनल इन दोनों के बीच होगा। दूसरे सेमीफाइनल के लिए भारत और अन्य टीम का इंतजार है। सेमी फाइनल मैच 15 नवंबर और 16 नवंबर को खेले जाने हैं।

अगर आज न्यूजीलैंड श्रीलंका को हरा देता है तो लगभग सेमीफाइनल के लिए उसका सफर तय है। भारत प्वाइंट टेबल में टॉप स्थान पर है। अफगानिस्तान भी वर्ल्ड कप में दो बड़ी टीमों को हरा चुकी है उनमें से एक दक्षिण अफ्रीका और दूसरी पाकिस्तान है।

ICC Cricket Men’s World Cup 2023 Points Table

TEAMMWLPNRR
India (Q)880162.456
South Africa (Q)862121.376
Australia (Q)862120.861
New Zealand84480.398
Pakistan84480.036
Afghanistan8448-0.338
England8264-0.885
Bangladesh8264-1.142
Sri Lanka8264-1.160
Netherlands8264-1.635

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel