WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Jan Sahayak Aapka Sahayak App: प्रदेश के हर वर्ग को सरकारी सेवाओं की घर बैठे मिलेगी सुविधा

Jan Sahayak Aapka Sahayak App: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सिंह खट्टर ने सुशासन दिवस के अवसर पर जन सहायक आपका सहायक मोबाइल लैंप को लांच कर दिया है। इस मोबाइल ऐप के द्वारा व्यक्ति हर सुविधा का लाभ घर बैठे उठा सकता है। हरियाणा में मिलने वाली हर सुविधा, स्कीम, नौकरी आदि की विस्तृत जानकारी के बारे में नीचे बताया गया है।

जन सहायक ऐप हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई एक मोबाइल ऐप है, जो नागरिकों को सभी सरकारी सेवाओं आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर और अन्य सूचना सेवाओं तक पहुंचाने का एक आसान रास्ता प्रदान करती हैं। यह मोबाइल ऐप हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है।

ऐसे करे इस्तेमाल

सबसे पहले जन सहायक ऐप को मोबाइल में डाउनलोड करना चाहिए और नाम, मोबाइल नंबर और मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के द्वारा इस ऐप को पंजीकृत किया जाता है। पंजीकरण के बाद नागरिक हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में से अपने लिए उत्तम भाषा का चयन कर सकता है।

इसके बाद इस मोबाइल ऐप से सरल सेवाओं तक पहुंचा जा सकता है। अन्य सेवाओं में नवीनतम नौकरियां, नवीनतम निविदाएं, उपयोगिता बिल भुगतान, कर्मचारी एवं पेंशन भोगी सेवाएं, समाचार आगामी कार्यक्रम, कैलेंडर हरियाणा सरकार निर्देशिका आदि शामिल है।

ये सुविधाये मिलेंगी

इस ऐप के माध्यम से हम आपातकालीन कॉल 112 जिसमें पुलिस, एंबुलेंस, अग्निशमन, महिला हेल्पलाइन नंबर ,बाल हेल्पलाइन नंबर, कोविड-19 हेल्पलाइन नंबर, आदि की मदद लेने के लिए डायरेक्ट डायल भी कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त इस ऐप के द्वारा बिल भुगतान, यात्रा नौकरियां, खेल, आधारभूत संरचना तथा कौशल विकास से जुड़ी सेवाएं व जानकारी इस ऐप के द्वारा देख सकते हैं। सरल पोर्टल की सेवाएं, विभागीय सेवाएं, यूजर सेवाएं तथा जन सहायक से संबंधित जानकारी व सेवाएं इस ऐप के द्वारा उपलब्ध कराई गई है।

दोनो माध्यम में उपलब्ध

प्रदेश सरकार ने जन सहायक आपका सहायक ऐप लॉन्च की है इसके माध्यम से कोई भी जानकारी ले सकता है।सरकार जितनी भी योजनाएं और स्कीमें शुरू की है सभी की जानकारी इस ऐप के द्वारा घर बैठे प्राप्त की जा सकती है। इस ऐप को हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यम में इस्तेमाल किया जा सकता है। जिले में ऐप को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

Download App:- Click Here

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel