WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Railway RRC NER Recruitment: रेलवे में निकली ग्रुप बी व सी के विभिन्न पदों पर नौकरी

खेलकूद कोटा वर्ष 2023-24 के अंतर्गत पूर्वोत्तर रेलवे ने ग्रुप सी लेवल 2, 3,4, 5 एवं लेवल 1 ग्रुप डी के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। खेलकूद कोटा भर्ती के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती बिना लिखित परीक्षा के करवाई जाएगी।

रेलवे भर्ती सेल पूर्वोत्तर गोरखपुर में स्पोर्ट्स कोटे की भर्ती निकली हुई है। इस भर्ती के लिए विभिन्न खेल शामिल है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 नवंबर 2023 से शुरू हो गए है। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर 2023 रखी गई है। यह भर्ती केवल स्पोर्ट्स पर्सन के लिए है।

रेलवे भर्ती 2023 महत्वपूर्ण तिथि

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 11-11-2023 से शुरू हो गए हैं। भर्ती के लिए अंतिम तिथि 10-12-2023 रखी गई है। अभ्यर्थी शाम 5:00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

रेलवे भर्ती 2023 आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष रखी गई है। किसी भी श्रेणी को अलग से छूट नहीं दी गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2024 के आधार पर की जाएगी।

रेलवे भर्ती 2023 आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क ₹500 रखा गया है लेकिन महिला, विकलांग, सैनिक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लिए यह शुल्क ₹250 है। आवेदन शुल्क ट्रायल के वास्तविक रूप से सम्मिलित अभ्यर्थियों को ₹400 वापस कर दिया जाएगा।

आरक्षित वर्ग महिला विकलांग सैनिक वर्ग के अभ्यर्थियों को ट्रायल के वास्तविक रूप से सम्मिलित होने पर 250 रुपए वापस कर दिया जाएगा।

रेलवे भर्ती 2023 खेल का नाम

  • रेस
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • हॉकी
  • कबड्डी
  • हैंडबॉल
  • वॉलीबॉल
  • कुश्ती
  • तैराकी
  • वेटलिफ्टिंग

रेलवे भर्ती 2023 चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए खेलकूद ट्रायल खेलकूद एवं शैक्षिक उपलब्धियां के मूल्यांकन के आधार पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।

रेलवे भर्ती 2023 आवेदन कैसे करे

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया रखी गई है। ऑनलाइन आवेदन हेतु लिंक पूर्वोत्तर रेलवे की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी आवेदन करते समय फोटोग्राफ एवं हस्ताक्षर की स्कैन की हुई फोटोकॉपी आवश्यक अपलोड करें।

रेलवे भर्ती 2023 भर्ती के लिए सामान्य शर्ते

आवेदन करने से पहले व्यक्ति को सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि क्या वह सभी योग्यताएं शर्तों को पूरा करता है। किसी खेल में खेली गई विशेष पोजीशन आवेदन पत्र पर दिए गए स्थान में अवश्य भरे। आवेदन करने की तिथि के बाद अर्जित शैक्षिक अथवा खेलकूद उपलब्धियां पर विचार नहीं किया जाएगा।

गलत सूचना देने वाले अभ्यर्थी को और तथ्यों को छुपाने का प्रयास करने पर अभ्यर्थी को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। ऐसा करने वाले विद्यार्थी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और वह कोई भी रेलवे की भर्ती नहीं दे पाएगा। नियुक्ति के लिए अभ्यर्थी को रेलवे द्वारा आयोजित निर्धारित चिकित्सा परीक्षा में उत्तीर्ण होना होगा।

आवेदन शुरू: 11 नवंबर 2023
अंतिम तारीख: 10 दिसम्बर 2023
Notification: Click Here
Official Website:- Click Here

1 thought on “Railway RRC NER Recruitment: रेलवे में निकली ग्रुप बी व सी के विभिन्न पदों पर नौकरी”

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel