WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

HSSC Group D Result Date: इस दिन आएगा रिजल्ट, इस लिंक से कर पाएंगे चेक

HSSC ग्रुप डी लिखित परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों बच्चों को हरियाणा सरकार ने दीपावली पर एक खास तोहफा दिया है। हरियाणा सरकार ने कहा है कि हरियाणा HSSC ग्रुप डी एग्जाम का रिजल्ट दिसंबर माह में जारी कर दिया जाएगा। लगभग 8 लाख अभ्यर्थी HSSC Group D Result 2023 का इंतजार कर रहे हैं।

हरियाणा ग्रुप डी की लगभग 14000 पदों के लिए भर्ती होनी है। कोर्ट द्वारा ग्रुप सी की भर्ती पर रोक लगाई गई है। इसलिए हरियाणा सरकार ने पहले ग्रुप डी भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने की सोची है।

NTA के द्वारा अक्टूबर माह में हुई परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है। अब NTA के द्वारा विद्यार्थियों से ऑब्जेक्शन मांगे गए हैं। हरियाणा प्रदेश में ग्रुप डी की भर्ती प्रक्रिया दिसंबर तक पूरी होने की उम्मीद है। इस लिखित परीक्षा पर ही मेरिट लिस्ट लगेगी।

सवालों को लेकर ऑब्जेक्शन मांगे गए हैं अब NTA अपने स्तर पर सवालों को परख रही है। हरियाणा ग्रुप डी में कुल 13536 पदों पर भर्ती होनी है। इसी परीक्षा पर मेरिट तैयार की जाएगी।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह खत्री ने कहा कि ग्रुप डी की भर्ती के लिए अक्टूबर में परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसमें 8,550,61 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें 3619 ने फादरलेस और 2209 ने विडो के अंक क्लेम किए हैं।

ग्रुप डी भर्ती में 7,21,250 अभ्यर्थियों ने परिवार में सरकारी नौकरी नहीं होने के कारण सामाजिक आर्थिक आधार के पांच अंक क्लेम किए हैं।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग अब 7,21,250 विद्यार्थियों द्वारा किए गए पांच अंकों के दावे को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के पास भेजेगा। यह अंक अब रिजल्ट में जोड़े जाएंगे। इसके बाद ही रिजल्ट घोषित होगा। जल्द ही यह डिटेल आयोग द्वारा एनडीए को भेज दी जाएगी।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग कोशिश कर रहा है कि वर्ष 2018 की भर्ती प्रक्रिया की तरह इस बार भी कागजातों की वेरिफिकेशन विभाग ही करेंगे। हालांकि अंतिम निर्णय होना बाकी है।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने फिलहाल परिवार पहचान पत्र के जरिए परीक्षा देने वाले बच्चो की डिटेल को आधार बनाया है। इसके तहत जिन युवाओं ने कहा है कि उनके यहां कोई सरकारी नौकरी नहीं है उनकी बात को मान लिया गया है।

लेकिन जॉइनिंग से ठीक पहले भी यह जांच कराई जाएगी की, क्या असल में उनके यहां कोई नौकरी है या नहीं है। सामाजिक आर्थिक आधार के पांच अंको को क्लेम किया है यह सही है या नहीं।

पिछली ग्रुप डी की भर्ती में बहुत सारे बच्चों के फर्जी एक्स्ट्रा नंबर मिले थे। इस बार सरकार उस भर्ती को ध्यान में रखते हुए वेरिफिकेशन के लिए कोई ठोस कदम उठाएगी। ग्रुप सी की परीक्षा के लिए अभी कोर्ट द्वारा हरी झंडी नहीं दिखाई गई है। ग्रुप सी की परीक्षा के लिए अभी कोर्ट का फैसला बाकी है।

HSSC CET Group D Answer Key- Click Here

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel