WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

HSSC Group D Result: इस माह किस तारीख को रिजल्ट जारी होगा, जाने पूरी खबर, ग्रुप सी भर्ती पर रोक

HSSC Group D Result: ग्रुप डी के 13536 पदों के लिए रिजल्ट इसी माह जारी होने की संभावना है। इसके लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पूरी डिटेल NTA को भेज दी है। आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी ने बताया ग्रुप डी का रिजल्ट इसी माह घोषित किया जाएगा।

मेरिट में आए उमीदवारो को ग्रुप डी पदों पर पोस्टिंग दी जाएगी। आयोग ने NTA को पूरी डिटेल भेज दी है। इसमें सामाजिक आर्थिक आधार के अंक किसको मिलने है यह जानकारी भी शामिल है। ग्रुप डी रिजल्ट के लिए लाखों विद्यार्थी इंतजार कर रहे हैं।

हालांकि आयोग द्वारा ग्रुप सी की भर्ती की प्रक्रिया पहले शुरू की गई थी लेकिन अब ग्रुप डी की भर्ती प्रक्रिया को पहले पूरा करने की तैयारी की जा रही है। राज्य सरकार ने हरियाणा ग्रुप डी कर्मचारी अधिनियम 2018 के अंतर्गत कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट के तहत आने वाली ग्रुप डी कर्मचारियों के लिए स्थानांतरण नीति तैयार कर दी है।

उन्होंने बताया कि पिछली भर्ती में ग्रुप डी पदों के लिए कर्मचारियों ने स्वयं को अपने गृह नगर से दूर नौकरियों पर तैनात पाया है। कर्मचारियों की चिंता को दूर करने के लिए राज्य सरकार सामान्य कैडर के भीतर पत्र कर्मचारियों को पुन आमंत्रित करने के लिए एक स्थानांतरण अधिनियम शुरू कर रही है।

हरियाणा ग्रुप डी रिजल्ट को लेकर हरियाणा सरकार ने कमर कस ली है। इस माह के लास्ट तक ग्रुप डी रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। सरकार के द्वारा पहले ग्रुप सी की परीक्षा ली गई थी लेकिन उसके पेपर पर चल रहे कोर्ट केस के कारण हरियाणा सरकार ने पहले ग्रुप डी परीक्षा का रिजल्ट जारी करने का फैसला लिया है।

इस माह के अंत तक ग्रुप डी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। ग्रुप सी की परीक्षा पर सुनवाई 19 दिसंबर 2023 को होनी है। सरकार के द्वारा ग्रुप सी की परीक्षा के लिए कोर्ट से एग्जाम करने के लिए परमिशन मांगी है।

लाखों बच्चे ग्रुप सी की परीक्षा और ग्रुप डी के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट के बाद हरियाणा सरकार कोई भी भर्ती सफल करने में कामयाब नहीं रहा है।

Haryana Police Bharti Update: जाने क्या है, हरियाणा पुलिस भर्ती के लिए नयी अपडेट,

Leave a Comment

Join WhatsApp Channel